Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारी बारिश का तांडव: वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा दूसरे दिन भी स्थगित, जानें कब तक मिलेगी राहत?

Heavy Rainfall In Jammu: जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश के चलते वैष्णो देवी, अमरनाथ और शिव खोड़ी यात्रा लगातार दूसरे दिन स्थगित कर दी गई है। मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 20, 2026 | 03:07 PM

सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)

Follow Us
Follow Us:

Amarnath Yatra Suspended Due To Heavy Rainfall In Jammu: जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर श्रद्धालुओं की आस्था पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। भीषण बारिश और खराब मौसम के चलते केंद्र शासित प्रदेश के प्रमुख धार्मिक यात्राऐं सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी स्थगित रहीं। इन स्थलोे में माता वैष्णो देवी, अमरनाथ और शिव खोड़ी जैसे स्थान शामिल थें। पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश ने न केवल रास्तों को असुरक्षित बना दिया है बल्कि भूस्खलन (लैंडस्लाइड) के खतरे ने प्रशासन की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं।

आस्था के केंद्रों पर बेस कैंपों में उमड़ी भीड़

शनिवार को शुरू हुआ खराब मौसम का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारी बारिश के कारण सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने अमरनाथ और माता वैष्णो देवी की यात्रा को रोकने का फैसला किया। इस अचानक आए व्यवधान की वजह से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बीच रास्ते में फंस गए हैं। जम्मू, कठुआ, सांबा, उधमपुर, रामबन और बनिहाल जैसे प्रमुख इलाकों के बेस कैंपों में तीर्थयात्रियों का तांता लगा हुआ है। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे जहां हैं, वहीं सुरक्षित स्थानों पर रुके रहें और मौसम साफ होने का इंतजार करें।

हाईवे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि तीर्थयात्रियों को लेकर जाने वाले किसी भी वाहन को कश्मीर की ओर बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है। कटरा पहुंचे श्रद्धालुओं को भी सलाह दी गई है कि वे भवन की ओर चढ़ाई शुरू करने के बजाय होटलों और ठहरने के स्थानों पर ही रुकें। रियासी जिले में स्थित प्रसिद्ध शिव खोड़ी गुफा मंदिर की यात्रा को भी रान्सू इलाके में भारी बारिश की चेतावनी के बाद बंद कर दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

भीषण गर्मी, और बढ़ती उमस के असर को 10 शानदार तस्वीरों में देखें। जानिए कैसे बदलता है मौसम

ठाणे में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 48 घंटों में तेज हवाओं संग बरसेगा पानी, पेड़ गिरे, हाइवे पर लगा भारी जाम

अफगानिस्तान में कुदरत का कहर: अचानक आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लोग लापता

कश्मीर में आतंकियों की साजिश नाकाम, बांदीपोरा के बाग में मिला 4 किलो का ‘प्रेशर कुकर बम’, टला बड़ा खतरा

ताजा अपडेट देखकर ही बनाएं योजना

श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों के अनुसार, यात्रा को दोबारा शुरू करने का निर्णय पूरी तरह से मौसम की स्थिति और सुरक्षा समीक्षा पर निर्भर करेगा। प्रशासन ने भक्तों से गुजारिश की है कि वे किसी भी मंदिर या पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान करने से पहले आधिकारिक हेल्पलाइन या समाचारों के माध्यम से ताजा जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

यह भी पढ़ें Weather Update: मानसून फिर हुआ एक्टिव! दिल्ली से बिहार तक बदलेगा मौसम, जानिए कहां सबसे ज्यादा बरसेंगे बादल

पूरे हफ्ते बरसेंगे बादल

तीर्थयात्रियों के लिए आने वाले दिन और भी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 19 से 24 जुलाई के बीच पूरे जम्मू-कश्मीर में मध्यम से लेकर व्यापक स्तर तक बारिश होने का अनुमान है। कटरा और आसपास के इलाकों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है जहां बिजली गिरने और बादल फटने की घटनाओं की भी आशंका है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस पूरे सप्ताह बारिश से राहत मिलने की संभावना बहुत कम है जिससे लैंडस्लाइड का खतरा और अधिक गहरा गया है।

ऐसे में भक्तों को सलाह दी जाती है कि वे धैर्य बनाए रखें और मौसम के अनुकूल होने का इंतजार करें, क्योंकि ऊंचे पहाड़ी इलाकों में इस समय यात्रा करना जान जोखिम में डालने जैसा हो सकता है।

Vaishno devi amarnath yatra suspended heavy rainfall in jammu kashmir

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 03:07 PM

Topics:  

  • Amarnath Yatra
  • Heavy Rains
  • Jammu and Kashmir
  • Vaishno Devi Temple

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.