ठाणे में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 48 घंटों में तेज हवाओं संग बरसेगा पानी, पेड़ गिरे, हाइवे पर लगा भारी जाम
Thane Rain Orange Alert: ठाणे जिले में अगले 48 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी। मूसलाधार बारिश से शहर में पेड़ और दीवार ढही, घोडबंदर रोड व मुंबई-नाशिक हाइवे पर गड्ढों से लगा भीषण जाम।
- Written By: रूपम सिंह
ठाणे में भारी बारिश (सोर्स सोशल मीडिया)
Thane Weather Update: ठाणे शहर सहित पूरे जिले में पिछले दो दिनों से अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने ठाणे जिले में ऑरेंज एलर्ट जारी करते हुए आगामी 48 घंटों तक कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जतायी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक ठाणे में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होगी एवं 50-60 किमी प्रति घंटा तेज हवाएं चलेंगी। पिछले 24 घंटों में 66 मिमी बारिश हुई है।
इस मानसून में ठाणे शहर में अब तक 1688.84 मिमी बारिश हुई ई है जबकि पिछले वर्ष इसी कालावधि में 1229.68 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी थी। ठाणे शहर में बारिश की वजह से पेड़ों के उखड़ने एवं डालियों के गिरने की खबर है।
पेड़ों व उसकी डालियों के गिरने से वाहनों एवं घरों को नुकसान हुआ है। हालांकि इस दुर्घटना किसी के घायल होने की खबर नहीं है। बारिश का असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा है। शहर की सड़कों एवं हाइवे पर ट्रैफिक जाम की वजह से वाहन चालकों एवं यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
वायु प्रदूषण, सड़क सुरक्षा और जल परियोजना में लापरवाही पर MBMC सख्त, 9 एजेंसियों पर 83 लाख का जुर्माना
ठाणे: मीरारोड में खुलेगा नया राशन कार्यालय, 42 दुकानों का होगा संचालन, नरेंद्र मेहता के प्रयासों को मिला यश
साइबर ठगों का जाल; डबिंग जॉब, ठाणे में फर्जी पुलिस और गैस बिल अपडेट के नाम पर 3 लोगों से 61.51 लाख रुपए की ठगी
अमरनाथ यात्रा: भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के चलते लगातार तीसरे दिन यात्रा स्थगित
ठाणे शहर में 4 स्थानों पर पेड़ उखड़े मनपा के आपदा प्रबंधन कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण ठाणे शहर में 4 स्थानों पर पेड़ उखड़े है जबकि 10 स्थानों पर डालियां गिरी है।
छत का प्लास्टर गिरने एवं दीवार ढहने की भी खबर है। गनीमत रही कि इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार ठाणे पश्चिम के कासारवडवली स्थित महावीर कल्पतरू सोसायटी के पास पार्क किए गए दोपहिया वाहन पर पेड़ गिर पड़ा।
पेड़ गिरने से दोनों दोपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर फायर बिग्रेड के जवान 1-रेस्क्यू वाहन समेत, आपत्ति व्यवस्थापन कक्ष के कर्मचारी 1 पिकअप वाहन सहित व वृक्षप्राधिकरण विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मौजूद कर्मचारियों ने गिरे पेड़ को काटकर एक साइड कर दिया।
मुंब्रा में फास्ट ट्रैक के पास सोसायटी की दीवार गिरी
मुंब्रा के शैलेश नगर, फास्ट ट्रैक के पास क्रिस्टल अपार्टमेंट या सोसायटी की सुरक्षा दीवार (करीब 5 फुट ऊंची व 15 फुट लंबी) का कुछ भाग गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही आपत्ति व्यवस्थापन कक्ष के कर्मचारी 1-पिकअप वाहन व मुंब्रा प्रभाग समिति के अतिक्रमण विभाग के कर्मचारी पहुंचे। गिरी हुई दीवार के मलबे को हटाने का काम चल रहा था। इन दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई बताई गई है।
यह भी पढ़ें: – पुणे मनपा सुरक्षा पर बवाल: आयुक्त बोले- जनप्रतिनिधियों की सिफारिश से हुई गार्डों की भर्ती
ठाणे पश्चिम के नौपाड़ा भास्कर कालोनी स्थित अभिनय कट्टा के पास एक एक लोहे का पोल खतरनाक स्थिति में लटका हुआ था। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के पोल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसके कारण लोहे का पोल अत्यंत खतरनाक स्थिति में आ गया था। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पर आपत्ति व्यवस्थापन कक्ष के कर्मचारी 1 यूटिलिटी वाहन व 1 जेसीबी मशीन के साथ, ठाणे मनपा विद्युत विभाग के कर्मचारी तथा मैट्रिक्स कंपनी के कर्मचारी पहुंच गए।
गड्डों से लगा ट्रैफिक जाम
- इस दौरान खतरनाक स्थिति लटके हुए लोहे के पोल को जेसीबी की सहायता से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया। जिससे एक बड़ी घटना टल गई। इसके आगे की कार्रवाई मैट्रिक्स कंपनी के कर्मचारियों द्वारा की जाएगी।
- बारिश के कारण लोगों को ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ा। शहर के घोडबंदर रोड, कापुर बावड़ी, माजिवाडा एवं मुंबई- नासिक हाइवे पर ट्रैफिक जाम से वाहनों की कतार लगी रही। सड़कों के गड्डों की वजह से भी वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है।
