-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Two Soldiers Martyred And One Injured In Ied Blast Near Loc In Jammu
IED Blast in Jammu : फिर लहू से लाल हुई केसर की क्यारी, जम्मू में LoC के पास हुए IED ब्लास्ट में दो जवान शहीद; एक घायल
- Written By: अभिषेक सिंह
जम्म-कश्मीर के जम्मू जिले में एलओसी के पास हुए आईईडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल है, जिसका सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
श्रीनगर: जमीन की जीनत और केसर की क्यारी कही जाने वाली कश्मीर घाटी एक बार फिर भारत माता के दो वीर सपूतों के लहू से लाल हो गई है। जम्मू जिले में एलओसी के पास हुए आईईडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जम्मू जिले के खौर थाना अंतर्गत केरी बट्टल इलाके में एलओसी के पास आईईडी ब्लास्ट हुआ। इसमें 3 जवान घायल हो गए, जिन्हें आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
कैसे ब्लास्ट की चपेट में आए जवान
अधिकारियों के अनुसार, सेना की टीम अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान आतंकियों द्वारा रोपित आईईडी ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में तीन जवान आ गए। सूचना मिलते ही अतिरिक्त सैन्य बल मौके पर पहुंचा और घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाने के बाद आतंकियों की तलाश में तलाशी अभियान चलाया।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय सेना में इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका, सीधे लेफ्टिनेंट पद पर हो रही भर्ती, जानिए योग्यता
72 घंटे का वो ऑपरेशन सिंदूर! जब राजनाथ सिंह ने खुद मॉनिटर की थी पाकिस्तान के आतंकी कैंपों की तबाही- PHOTOS
AFMC Pune से देश को मिले जांबाज डॉक्टर, 60वें बैच की पासिंग आउट परेड में दिखा नारी शक्ति का जलवा
भारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के लिए भर्ती, SSC टेक्निकल के 30 पदों पर आवेदन शुरू
Suspected Improvised Explosive Device blast reported in #Laleali in #Akhnoor Sector during a fence patrol resulting in two fatalities.
Own troops are dominating the area and search #operations are underway.
White Knight Corps salutes and pays tribute to the supreme sacrifice of… — White Knight Corps (@Whiteknight_IA) February 11, 2025
शुरुआती जानकारी में पता चला है कि विस्फोट एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के विस्फोट के कारण हुआ था। आशंका है कि यह विस्फोट आतंकवादियों द्वारा रोपित किया गया था।
इलाके की घेराबंदी, तलाशी जारी
अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो सैनिकों की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल सैनिक का इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर है।
जम्मू-कश्मीर से संबंधित सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अखनूर सेक्टर में मिला था मोर्टार शेल
इससे पहले मंगलवार (11 फरवरी) को जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में मोर्टार शेल मिला था, जिसे बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया था। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 10 बजे नामंदर गांव के पास प्रताप नहर में मोर्टार शेल देखा। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बाद में बम निरोधक दस्ते को बुलाया, जिसने विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।
Two soldiers martyred and one injured in ied blast near loc in jammu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया-बल्लारशाह रेलमार्ग का देवलगांव रेलवे फाटक बना बड़ी मुसीबत, 24 घंटे में 35 बार बंद होने से जनता बेहाल
Jul 12, 2026 | 03:34 PM‘मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार, फैसला जनता करेगी’- कोस्टल रोड विवाद पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार
Jul 12, 2026 | 03:23 PMनागपुर: कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा का भाजपा पर वार-‘राम मंदिर दान घोटाले की हो सुप्रीम कोर्ट से जांच’
Jul 12, 2026 | 03:21 PMगोमूत्र पिलाया, सिर के बाल उखाड़े… ठाकरे गुट के पूर्व सांसद के घर में अघोरी प्रथा का खेल! बहू ने लगाए आरोप
Jul 12, 2026 | 03:20 PMट्विशा शर्मा केस: AIIMS दिल्ली ने CBI को सौंपी फोरेंसिक रिपोर्ट, जिम्नास्टिक बेल्ट पर मिले स्किन टिश्यू
Jul 12, 2026 | 03:12 PMWashim News: 29 जुलाई तक पूरा करें एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण और डिजिटाइजेशन, जिलाधिकारी के निर्देश
Jul 12, 2026 | 03:10 PMनागपुर में बोले CM फडणवीस: एक्यूपंक्चर से दूर हुआ था मेरा पीठ दर्द, इसके विकास में कमी नहीं आने देगी सरकार
Jul 12, 2026 | 03:09 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM














