Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजौरी में बाढ़ के बाद बड़ा एक्शन! बेला मार्केट समेत कई इलाकों में गाड़ियाँ व निर्माण कार्य पर 60 दिनों का बैन

Rajouri Flood Update: राजौरी में भीषण बाढ़ के बाद प्रशासन का सख्त फैसला! बेला मार्केट और बेला कॉलोनी में 60 दिनों के लिए वाहनों की आवाजाही और सभी निर्माण कार्यों पर लगा बैन।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 23, 2026 | 01:22 PM

तावी नदी, राजौरी (सोर्स-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Rajouri Tawi River Flood Damages Bella Bus Stand: हाल ही में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में प्रशासन ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी अभिषेक शर्मा ने बेला मार्केट और बेला कॉलोनी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 60 दिनों के लिए वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही पूरे प्रभावित इलाके में सभी प्रकार के निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने से बचें।

18-19 जुलाई की बाढ़ के बाद जारी हुआ आदेश

यह आदेश 18 और 19 जुलाई की दरम्यानी रात राजौरी की तवी नदी में आई बाढ़ के बाद जारी किया गया है। इस आपदा में दुकानें, वाहन, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, बेला मार्केट स्थित बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा था।

संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट तैयार

प्रशासन के अनुसार, 22 जुलाई को सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, राजौरी के कार्यकारी अभियंता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बाढ़ के बाद बेला बस स्टैंड और बेला कॉलोनी क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यकारी अभियंता, हाइड्रोलिक सर्किल के अधीक्षण अभियंता और विभागीय कर्मचारियों ने मौके का जायजा लिया।

सम्बंधित ख़बरें

भारी बारिश का तांडव: वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा दूसरे दिन भी स्थगित, जानें कब तक मिलेगी राहत?

कश्मीर में आतंकियों की साजिश नाकाम, बांदीपोरा के बाग में मिला 4 किलो का ‘प्रेशर कुकर बम’, टला बड़ा खतरा

जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ में जलप्रलय, सैकड़ों गाड़ियां तिनकों की तरह बहीं, 11 की मौत… कई लोग अब भी लापता

जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर! राजौरी में बाढ़ में बहीं 200 से ज्यादा गाड़ियां, अमरनाथ-वैष्णो देवी यात्रा रुकी

मानव जीवन पर बना गंभीर खतरा

प्रशासन का कहना है कि तकनीकी रिपोर्ट, मौजूदा मौसम, बाढ़ की स्थिति और इलाके में घनी आबादी को देखते हुए अभी भी मानव जीवन, सार्वजनिक सुरक्षा और संपत्ति पर गंभीर खतरा बना हुआ है। विस्तृत हाइड्रोलॉजिकल, हाइड्रोलिक और भूमि उपयोग संबंधी सर्वे तथा सुरक्षित निर्माण सीमा तय होने तक एहतियाती कदम उठाना जरूरी है।

रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ का पानी बेला रोड तक पहुंच गया था और सामान्य नदी तट से आगे बने मकानों और अन्य संरचनाओं को प्रभावित किया। इससे इलाके में कटाव, जमीन धंसने, इमारतों की संरचनात्मक कमजोरी और दोबारा जलभराव का खतरा बना हुआ है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राजौरी तवी नदी का जलस्तर और नदी किनारे की स्थिति अभी भी चिंताजनक है। विशेष रूप से बेला मार्केट, बेला कॉलोनी, नदी किनारे और आसपास की संपर्क सड़कों पर लोगों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है।

निर्माण कार्यों पर पूरी तरह रोक

आदेश के तहत प्रभावित क्षेत्र में नई इमारतों का निर्माण, खुदाई, नींव का काम, मिट्टी भराई, प्लिंथ बनाना, किसी भी प्रकार का निर्माण, मरम्मत, बदलाव, निर्माण मशीनरी का उपयोग, निर्माण सामग्री का भंडारण, मलबा डालना, प्राकृतिक जल निकासी में बाधा पहुंचाना या भूमि के उपयोग में बदलाव पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि किसी को ऐसा कोई कार्य करना है तो इसके लिए जिलाधिकारी की पूर्व लिखित अनुमति और संबंधित तकनीकी एवं योजना प्राधिकरणों की मंजूरी अनिवार्य होगी।

इसके अलावा बेला मार्केट, बस स्टैंड, बेला कॉलोनी के जलमग्न हिस्से और बेला रोड तक किसी भी व्यक्ति, समूह या निजी वाहन के प्रवेश, आवाजाही, घूमने या एकत्र होने पर भी रोक लगा दी गई है।

बैरिकेडिंग और सर्वे के निर्देश

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पुलिस और अन्य एजेंसियों को निर्देश दिया है कि सभी मुख्य और संपर्क मार्गों तथा पैदल रास्तों पर बैरिकेडिंग की जाए और जरूरत के अनुसार उन्हें आम लोगों के लिए बंद रखा जाए।

जिलाधिकारी ने अतिरिक्त उपायुक्त, तहसीलदार और संबंधित इंजीनियरिंग विभागों को संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र और असुरक्षित निर्माण स्थलों का सर्वे करने, चल रहे निर्माण कार्यों को तुरंत बंद कराने और 24 घंटे के भीतर अनुपालन रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें मुंबई में आफत की बारिश! दहानू-वलसाड रूट पर ट्रेनें ठप, कई पुलों पर मंडराया खतरा, नदियों का जलस्तर बढ़ा

60 दिन तक लागू रहेगा आदेश

हालांकि, यह आदेश राहत एवं बचाव कार्यों में लगे कर्मियों, पुलिस, SDRF, NDRF, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं, मेडिकल टीमों, कार्यपालक मजिस्ट्रेटों, राजस्व और नगर निकाय अधिकारियों तथा जिला प्रशासन की लिखित अनुमति से चल रहे बाढ़ सुरक्षा, मलबा हटाने, बहाली और आवश्यक सेवाओं के कार्यों पर लागू नहीं होगा।

DM ने यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की संबंधित धाराओं के तहत तत्काल प्रभाव से जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि आपात स्थिति और लोगों की जान-माल पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और 60 दिनों तक प्रभावी रहेगा।

–IANS ऐजेंसी इनपुट

Rajouri flood update vehicle movement construction banned 60 days

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 01:22 PM

Topics:  

  • Jammu and Kashmir

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.