Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के बाद जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और PDP ने किया बंद का आह्वान, लोगों से ये अपील

हलगाम में बड़े आतंकी हमले के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने पूर्ण बंद का आह्वान किया है। इस दौरान कश्मीर के लोगों से मारे गए सैलानियों के सम्मान इस बंद को सफल बनाने की अपील की गई है।
पहलगाम हमले के बाद कश्मीर बंद का आह्वान
पहलगाम हमले के बाद कश्मीर बंद का आह्वान
Updated on

श्रीनगर: पहलगाम में बड़े आतंकी हमले ने कश्मीर ही नहीं पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। आतंकियों ने 28 सैलानियों की नृशंस हत्या की है। इस घटना के बाद से कश्मीर में जहां दहशत का माहौल है तो वहीं हर तरफ हमले की निंदा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज सुबह ही अपना सऊदी अरब का दौरा रद्द कर भारत आ गए हैं। इस हमले के विरोध में नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने कश्मीर में पूर्ण बंद का आह्वान किया है।

पहलगाम में मंगलवार को आतंकी घटना के बाद सैलानियों समेत आम लोगों में भी दहशत फैल गई है। रोजाना सुबह जिन स्थानों पर सैलानियों की भीड़ देखने को मिलती थी, वहां आज सन्नाटा पसरा रहा। हर तरफ अजीब से खामोशी देखने को मिली। सुरक्षा बलों और पुलिस तैनात कर दी गई है।

कश्मीर में बंद का ऐलान, नेशनल कॉन्फ्रेंस और PDP की अपील

पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद चैंबर एंड बार एसोसिएशन ने बुधवार को पूर्ण बंद का आह्वान किया है। बंद को जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने भी अपना समर्थन दिया है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा है कि पार्टी अध्यक्ष के निर्देश पर जेकेएनसी ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए बंद के सामूहिक आह्वान में शामिल होने का निर्णय लिया है। हम जम्मू-कश्मीर के लोगों से अपील करते हैं कि धार्मिक और सामाजिक नेताओं की तरफ किए गए बंद का समर्थन कर इसे सफल बनाएं। पीडीपी ने भी इस बंद का समर्थन किया है।

महबूबा मुफ्ती ने पहलगाम हमले पर किया पोस्ट

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पहलगाम हमले की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए पूर्ण बंद का समर्थन  किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा, “चैंबर एंड बार एसोसिएशन जम्मू ने पर्यटकों पर हुए इस आतंकवादी हमले के विरोध में बुधवार को पूर्ण बंद का आह्वान किया है। मैं सभी कश्मीरियों से अपील करती हूं कि वे पहलगाम में हुए इस क्रूर हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के सम्मान में इस बंद का समर्थन करें। यह हमला कुछ चुनिंदा लोगों पर नहीं, बल्कि हम सभी पर किया गया है। हम दुख और आक्रोश में एकजुट हैं और इस नरसंहार की निंदा करने के लिए बंद का पुरजोर समर्थन करते हैं।”

https://youtu.be/odYiUtRXXKM?si=hgOcq-8rEwYQaVW4

Navbharat Live
navbharatlive.com