-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Major Reshuffle In Jammu And Kashmir Before Announcement Of Election Date Omar Abdullah Made Serious Allegations
चुनाव तारीख के ऐलान से पहले जम्मू-कश्मीर में बड़ा फेरबदल, उमर अब्दुल्ला ने लगाए गंभीर आरोप
- Written By: शानू शर्मा
म्मू-कश्मीर में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेर बदल किया गया है। IAS, IG और SSP रैंक के 200 अधिकारियों का तबादला किया गया। सरकार के इस फैसले पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने विरोध जताते हुए बड़ा बयान दिया है।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव से पहले अधिकारियों का तबादला
श्रीनगर: चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव के बाद अब 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज एक खास प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा रही है। जिसके बाद चुनाव के तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। चुनाव के तारीखों के ऐलान से पहले जम्मू- कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। जिसमें राज्य के लगभग 200 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया।
बता दें कि 15 अगस्त के दिन लगभग 88 IAS अधिाकारियों का तबादला किया गया था। जिसके बाद आज IG से SSP रैंक के अधिकारियों का तबादला किया गया है। वहीं सूत्रों की मानें तो आज शाम तक तबादले की एक और सूची जारी की जा सकती है।
तारीखों के ऐलान से पहले बड़ी घोषणा
जम्मू-कश्मीर में तबादले की प्रक्रिया को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होने लिखा, ‘जम्मू-कश्मीर प्रशासन को इस बड़े पैमाने पर फेरबदल का आदेश देने के लिए सचिवालय और पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस पर काम करने के लिए बुलाना पड़ा। इससे मुझे पता चलता है कि उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि चुनाव आयोग आज चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। यह और भी बड़ा कारण है कि चुनाव आयोग को इस तबादले के आदेश को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के नजरिए से देखना चाहिए। नेशनल कॉन्फ्रेंस को उपराज्यपाल की ओर से पक्षपातपूर्ण इरादे का संदेह है।’
सम्बंधित ख़बरें
कश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
Explainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी! 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा, रास्ते में मिलेंगे स्वर्ग जैसे नजारें
जम्मू-कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा, CISF जवानों से भरी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त; 8 जवान समेत 9 घायल, जांच शुरू
यह भी पढ़ें- कोलकाता कांड पर IMA ने किया देशव्यापी हड़ताल का ऐलान, अस्पतालों में बंद रहेंगी सेवाएं
चुनाव आयोग का प्रेस कॉन्फ्रेंस
बता दें कि निर्वाचन आयोग की ओर से आज तीन बजे मीडिया को आमंत्रित किया गया है। इस संवाददाता सम्मेलन में चुनावी तारीखों का ऐलान किया जाएगा। हालांकि मीडिया को अब तक इस बात की जानाकारी नहीं दी गई है कि किन-किन राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः 3 नवंबर और 26 नवंबर को खत्म हो रहा है।
निर्वाचन आयोग की जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव 30 सितंबर से पहले कराने की योजना है। जिसे सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय किया गया है। चुनाव आयोग ने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हाल में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा का दौरा किया था। जिसके बाद अब फाइनल फैसला लिया जा सकता है।
Major reshuffle in jammu and kashmir before announcement of election date omar abdullah made serious allegations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














