- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Kulgam Encounter Army Guns Down Pahalgam Terror Accused Heavy Firing Both Sides
कुलगाम में पहलगाम के गुनहगार ढेर; जवानों ने कई आतंकियों को घेरा, दोनों तरफ से हो रही गोलीबारी
Jammu-Kashmir News: कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सुबह गुड्डर के जंगलों में मुठभेड़ हो गई। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। वहीं एक जवान शहीद हुआ है।
- Written By: अभिषेक सिंह

एनकाउंटर में मारा गया आतंकी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान भारतीय सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया है। सोमवार सुबह गुड्डर के जंगलों में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना ने इसे ऑपरेशन गुड्डर नाम दिया है। इस दौरान एक जवान शहीद हो गया है और एक अन्य जवान घायल है।
मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान शोपियां निवासी आमिर अहमद डार के रूप में हुई है। वह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था और सितंबर 2023 से सक्रिय था। पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी 14 आतंकियों की सूची में भी उसका नाम शामिल था। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस, सेना की 9RR और CRPF की एक संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी शुरू की।
अब भी छिपे हैं 3 से ज्यादा आतंकी
जानकारी के अनुसार, जंगल में लश्कर के 3 से ज़्यादा आतंकी छिपे हुए हैं। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं। आतंकियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद टीम गुद्दर के जंगलों में संदिग्ध जगह पर पहुंची। जहां छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान से आतंक फैलाने आया था मोहम्मद उस्मान, बाल झड़ने से था परेशान, श्रीनगर में कराया हेयर ट्रांसप्लांट
आसमान की मास्टर बनीं स्क्वाड्रन लीडर सान्या, वायुसेना में रचा इतिहास; नए लड़ाकू पायलटों को देंगी ट्रेनिंग
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
भूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
सीमा से एक घुसपैठिया गिरफ्तार
इसके अलावा, जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा निवासी सिराज खान नाम के इस घुसपैठिए को रविवार रात 9.20 बजे ऑक्ट्रोई पोस्ट पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने देखा।
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़, 3 जवान घायल; बीती रात एक पाकिस्तानी नागरिक भी पकड़ा
कुछ राउंड फायरिंग के बाद, उसे सीमा पर बाड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से कुछ पाकिस्तानी मुद्रा भी मिली है। घुसपैठ की उसकी कोशिश के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है। अब देखना यह है कि वह क्या राज खोलता है।
26 अगस्त को मारे गए 2 आतंकी
इससे पहले 26 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे। इनमें से एक की पहचान बागु खान के रूप में हुई, जिसे ‘ह्यूमन जीपीएस’ कहा जाता था। सुरक्षा बल दशकों से उसकी तलाश कर रहे थे क्योंकि वह 1995 से 100 से ज़्यादा घुसपैठ की कोशिशों में शामिल था। वह घुसपैठ के सभी रास्तों को जानता था और बिना पकड़े उन्हें अंजाम देता था, इसलिए उसे ‘ह्यूमन जीपीएस’ नाम दिया गया था।
Kulgam encounter army guns down pahalgam terror accused heavy firing both sides
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
S Name Personality: बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते है ‘S’ अक्षर के नाम वाले, गुरु की बनी रहती है कृपा
May 19, 2026 | 12:52 PMभेल की निष्क्रिय जमीन एमआईडीसी को सौंपने की मांग; साकोली में शिंदे सेना ने दी तीव्र आंदोलन की चेतावनी
May 19, 2026 | 12:51 PMVasai Virar Cleaning Workers: वसई-विरार मनपा पर सफाई कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप, आयोग ने लगाई फटकार
May 19, 2026 | 12:49 PMअजितदादा के निधन के बाद पुणे NCP में महा-विस्फोट; सुनेत्रा और पार्थ पवार के खिलाफ कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा
May 19, 2026 | 12:39 PMलंबित मांगों पर सरकार से नाराज कर्मचारी, नागपुर यूनिवर्सिटी का आंदोलन तेज; 5वें दिन भी गूंजे विरोध के स्वर
May 19, 2026 | 12:35 PMNEET Paper Leak: दोषियों को मृत्युदंड देने की मांग, बसपा ने अकोला में ज्ञापन सौंपकर दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
May 19, 2026 | 12:33 PMExplainer: क्या है DME तकनीक? जिससे भारत में खत्म हो जाएगी LPG की समस्या, साथ ही होगा अरबों का मुनाफा
May 19, 2026 | 12:33 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














