- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Jammu Landslide Ardhkawari 5 Dead 14 Injured
जम्मू-में जलजला…अर्धकुवारी में लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत और 14 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Landslide in Ardhkuwari: माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के चलते अचानक हुई लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में 14 लोगों के घायल होने की भी ख़बर है।
- Written By: अभिषेक सिंह

अर्धकुवारी में लैंडस्लाइड (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ardhkuwari Landslide: जम्मू में भारी बारिश के बीच मंगलवार को माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के चलते अचानक हुई लैंडस्लाइड से 5 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में 14 लोगों के घायल होने की भी ख़बर है। यह हादसा अर्धकुवारी के पास हुआ, जहां से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दरबार में दर्शन करने जाते हैं।
घायलों को इलाज के लिए कटरा के अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के तुरंत बाद श्राइन बोर्ड और सुरक्षा बलों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। ट्रैक पर मौजूद श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर अलर्ट मोड पर है।
रोकी गई माता वैष्णो देवी यात्रा
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए माता वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। अर्धकुवारी से भवन तक का मार्ग बंद कर दिया गया है। निचले ट्रैक से श्रद्धालुओं की आवाजाही भी प्रतिबंधित कर दी गई है। यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सन एंटरप्राइज के MD जॉय कामदार गिरफ्तार, कोलकाता में ED की बड़ी रेड! डिप्टी कमिश्नर भी रडार पर
श्रीनगर एयरपोर्ट पर दो अमेरिकी नागरिक हिरासत में, बैग से मिला सैटेलाइट फोन; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
बिंदी-तिलक विवाद में लेंसकार्ट का यूटर्न, माफी मांगते हुए जारी की नई गाइडलाइन
TCS के बाद D-Mart में धर्मांतरण का खेल…अश्विन के मुस्तफा बनने से मचा बवाल, सहकर्मी ने बनाया था दबाव!
कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया स्थगित
खराब मौसम के कारण विभिन्न सुरक्षा बलों में कांस्टेबल के पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। साथ ही, प्रशासन ने जम्मू संभाग के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को कल यानी 27 अगस्त तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।
जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने भी बुधवार को निर्धारित कक्षा 10वीं और 11वीं की परीक्षाएं स्थगित करने की घोषणा की है। बीएसएफ ने बताया कि जम्मू के पलौरा कैंप में आयोजित कांस्टेबल (जीडी) भर्ती परीक्षा खराब मौसम के कारण स्थगित कर दी गई है और आज बुलाए गए उम्मीदवार अब 3 सितंबर को परीक्षा दे सकेंगे।
डोडा में बादल फटने से तबाही
डोडा में बादल फटने से 10 से ज़्यादा घर तबाह हो गए हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई है। इसके चलते वैष्णो देवी यात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। रामबन ज़िले के चंद्रकोट, केला मोड़ और बैटरी चश्मा में पहाड़ियों से पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आईं।
यह भी पढ़ें: किश्तवाड़-धराली के बाद जम्मू के डोडा में भारी तबाही, बादल फटने से बह गए दर्जन भर मकान
जिसके बाद आज सुबह एहतियात के तौर पर 250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया। भारत को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले एकमात्र बारहमासी राजमार्ग पर जम्मू के उधमपुर और कश्मीर के काजीगुंड में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। सेना गादीगढ़ इलाके से लगातार लोगों को बचा रही है।
Jammu landslide ardhkawari 5 dead 14 injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 20 April: मेष राशि वाले रहें सावधान, मिथुन की बढ़ेगी चिंता; जानें सोमवार को किसकी खुलेगी किस्मत
Apr 20, 2026 | 12:05 AM‘महिलाओं के हक छीनने वाला काला दस्तावेज…’, महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव बड़ा आरोप; कही यह बात
Apr 19, 2026 | 11:54 PMPBKS vs LSG: प्रियांश-कोनोली की आंधी में उड़ी लखनऊ, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स 54 रन से दर्ज की बड़ी जीत
Apr 19, 2026 | 11:23 PMमहिला विरोधी राजनीति और वामपंथियों के पाखंड के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल, इंडी गठबंधन का फूंका पुतला
Apr 19, 2026 | 11:20 PMPanpatia Col Trek: बद्रीनाथ और केदारनाथ को जोड़ने वाला रास्ता, जिसका नाम सुनते ही कांप जाते हैं ट्रेकर्स
Apr 19, 2026 | 11:14 PMUS: घरेलू झगड़े में चलीं गोलियां, 8 बच्चों की दर्दनाक मौत; पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ हमलावर
Apr 19, 2026 | 10:48 PMIIT में फेल, फिर ₹1.7 करोड़ पैकेज तक का सफर- अमित दत्ता की कहानी वायरल
Apr 19, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

क्या रील की कीमत जान से ज्यादा है? मऊगंज में स्टंटबाजी के दौरान 3 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत- देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 10:01 PM
PM मोदी का बंगाल प्लान: ‘0’ बिजली बिल का किया वादा, TMC को बताया विकास का रोड़ा! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:33 PM
क्यों लाखों फॉलोअर्स और शोहरत छोड़ संन्यासी बनीं हर्षा ऋचरिया? जानें इस बड़े फैसले की वजह! देखें VIDEO
Apr 19, 2026 | 09:13 PM
ओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PM
ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM














