‘अहंकार इंसान को ले डूबता है…’ बिहार के बाद कश्मीर में खेला, CM उमर अब्दुल्ला के खिलाफ बगावत
Jammu-Kashmir में बडगाम सीट पर मिली हार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) में सियासी घमासान मच गया है। पार्टी के अपने ही एक सांसद ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर परोक्ष रूप से तंज कसा है।
- Written By: सौरभ शर्मा
बिहार चुनाव के बाद कश्मीर में बड़ा खेला
Jammu Kashmir Omar Abdullah Party Rift: जम्मू-कश्मीर में बडगाम सीट पर मिली हार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) में सियासी घमासान मच गया है। पार्टी के अपने ही एक सांसद ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर परोक्ष रूप से तंज कसा है। श्रीनगर से एनसी सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने कुरान की एक आयत साझा कर अहंकार को विनाश का कारण बताया है। इस बयान को हार के बाद सीधे तौर पर उमर अब्दुल्ला पर एक बड़े निशाने के तौर पर देखा जा रहा है।
आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने अपने तंज में लिखा, ‘अहंकार इंसान को विनाश के रास्ते पर लेकर जाता है। विनम्रता और आत्मचिंतन ही आगे बढ़ने का रास्ता है।’ उन्होंने यह टिप्पणी कुरान की सूरह अल-आराफ (146) की आयत को साझा करते हुए की। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज है कि बडगाम सीट पर पार्टी की हालिया हार के बाद यह टिप्पणी सीधे तौर पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के लिए ही की गई है, जिससे पार्टी की अंदरूनी कलह सतह पर आ गई है।
Quran:
I will turn away from My signs those who are arrogant upon the earth without right; and if they should see every sign, they will not believe in it. And if they see the way of consciousness, they will not adopt it as a way; but if they see the way of error, they will adopt… — Aga Syed Ruhullah Mehdi (@RuhullahMehdi) November 14, 2025
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
इल्तिजा मुफ्ती को अलगाववादियों का समर्थन करना पड़ा भारी, महबूबा मुफ्ती की बेटी का ‘एक्स’ अकाउंट बैन
सोपोर में नशे पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, पुलिस के हत्थे चढ़े 5 तस्कर, भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
जम्मू में JDA का हंटर; रिंग रोड कॉरिडोर किनारे प्राधिकरण ने की बड़ी कार्रवाई, 15 से ज्यादा ढांचे किए जमींदोज
हार के बीच विधानसभा में नया कीर्तिमान
एक तरफ जहां पार्टी में हार को लेकर तंज कसे जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने इस चुनाव में एक नया इतिहास रच दिया है। नगरोटा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार देवयानी राणा की जीत के साथ, अब पहली बार प्रदेश विधानसभा में चार महिला विधायक होंगी। यह राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक महिला प्रतिनिधित्व है।
यह भी पढ़ें: 2020 की ‘खटास’ खत्म! ‘मैं चाहता हूं…’, जीत से गदगद चिराग ने नीतीश से कही बड़ी बात
ये हैं विधानसभा की चार महिला सदस्य
नए आंकड़ों के साथ, विधानसभा में महिला प्रतिनिधित्व बढ़कर 4.44% हो गया है, जो अब तक का सर्वोच्च स्तर है। इससे पहले 2008, 2014 और 2024 के विधानसभा चुनावों में अधिकतम तीन महिलाएं ही विधानसभा तक पहुंचने में सफल हो पाई थीं। इन चार महिला विधायकों में देवयानी राणा के अलावा तीन अन्य नाम शामिल हैं: नेशनल कॉन्फ्रेंस की साकिना मसूद इत्तू (जो मौजूदा उमर अब्दुल्ला सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं), एनसी की शमीमा फिरदौस (जो हब्बाकदल सीट से तीन बार की विधायक हैं), और बीजेपी की शगुन परिहार (जो किश्तवाड़ से पहली बार चुनी गई हैं)। बता दें की बीते रोज जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह का दिल्ली ब्लास्ट के बाद कश्मीरियों को लेकर दिया बयान भी देश की मीडिया में खूब चर्चा में रहा था।
