Breaking News: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बड़ा धमाका, एक की मौत; कई गंभीर रूप से घायल
Jammu Kashmir Blast: शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, मरने वाले की पहचान जाबिर अहमद बजाद के रूप में हुई है, जो मोहम्मद रफीक बजाद का बेटा था और बारामूला के चंदूसा में गलीबल का रहने वाला था।
- Written By: मनोज आर्या
कॉन्सेप्ट फोटो, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Jammu Kashmir Gulmarg Blast: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अचानक हुए धमाके में एक लोग की मौत हो गई है। जबकि, चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को गुलमर्ग पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास सुमली वली ढोक में आशा पोस्ट के पास एक रहस्यमयी धमाका हुआ। यह धमाका इतना शक्तिशाली था कि मौके पर मौजूद एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और धमाके के कारणों की जांच जारी है।
शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, मरने वाले की पहचान जाबिर अहमद बजाद के रूप में हुई है, जो मोहम्मद रफीक बजाद का बेटा था और बारामूला के चंदूसा में गलीबल का रहने वाला था। धमाके में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चारों घायल लोगों को इलाज के लिए ले जाया गया। अधिकारियों ने धमाके के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। घटना के बारे में और जानकारी का इंतजार है।
‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गिरा था शेल’
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह शेल कथित तौर पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इलाके में गिरा हुआ था, जो आज विस्फोट हो गया। अचानक हुए धमाके के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोकल लोगों की मदद से घायलों को बिना किसी देरी नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराय गया। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और सेना की तरफ से अधिकारिक रूप से कोई बयान सामने नहीं आया है। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी है और मामले की जांच के बाद ही विस्तृत जानकारी सामने आने की बात कही गई है।
सम्बंधित ख़बरें
छतरपुर के सिलगांव में मचा हड़कंप: स्कूल परिसर में फटा बम, दो मासूम छात्र गंभीर रूप से घायल
गुजरात: खेड़ा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, कई लोग घायल, इलाके में मची चीख-पुकार
आज की ताजा खबर 27 जून LIVE: सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर पीएम मोदी, PM स्वर्ण जयंती समारोह में होंगे शामिल
IPS महेश दीक्षित बने इंटेलिजेंस ब्यूरो के नए चीफ, कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद संभाली थी सुरक्षा
पहलगाम हमले का मुंहतोड़ जवाब
गौरतबल है कि पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों की ओर से हुई गोलीबारी में 26 बेकसूर लोगों की मौत हो गई थी। इस आतंकी हमले के जवाबी कार्रवाई के रूप में भारतीय सेना के जवानों ने 7 मई, 2025 की सुबह ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत किया था। इंडियन आर्मी के वीर सैनिकों ने पड़ोसी देश की सीमा में घुसकर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकियों के ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया। इस ऑपरेशन में कम से कम 100 आतंकी ढेर हुए थे।
यह भी पढ़ें: सेना बनाम पुलिस? किश्तवाड़ में थाने पर हमले के आरोप में 40 जवानों के खिलाफ केस दर्ज
3 दिन तक चला था भारत-पाक युद्ध
पहलगाम हमले के मुंहतोड़ जवाव देते हुए भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाया था। दोनों देशों के बीच यह युद्ध तीन दिनों तक चला। इस अवधी के दौरान पाकिस्तान को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा। उसके कई सैन्य ठिकाने और हवाईअड्डे भी तबाह हो गए। इसके बाद, पाकिस्तान की ओर से हमले बंद करने की गुहर लगाई। पाकिस्तान के अनुरोध पर भारत ने 10 मई को अपना अभियान रोक दिया था।
