-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Delhi »
- Waqf Board Money Laundering Case Amanat Saad Khan Court Presented Him In Custody Till September 9
वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामला: अमानतुल्लाह खान को नहीं मिली जमानत, 9 सितंबर तक ईडी की कस्टडी में रहेंगे ‘आप’ नेता
- Written By: शुभम पाठक
वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ गई है। जहां दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप नेता की कस्टडी 9 सितंबर तक बढ़ा दी है।

अमानतुल्लाह खान (सोर्स:-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में आदमी पार्टी के नेता और ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ती हुई जा रही है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप नेता की ईडी याचिका को 9 सितंबर तक बढ़ा दिया है। ईडी ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती और इसकी संपत्तियों को पट्टे पर देने में कथित अनियमितताओं के संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था।
जानकारी के लिए बता दें कि विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी ईडी हिरासत 9 सितंबर तक बढ़ा दी है। जहां ईडी ने उनसे पूछताछ के लिए 10 दिन की हिरासत मांगी थी। 4 दिन की ईडी हिरासत के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
ये भी पढ़ें:-1 हजार की हैसियत रख जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ने जा रहे हैं बीजेपी नेता रविंदर रैना, कैसे जाएंगे विधानसभा…
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 28 June 2026: रविवार को इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
पंजाब में नशे के खिलाफ ‘सूरमा’ अभियान का आगाज, 15 जुलाई तक 3,100 खेल मैदान और जिम होंगे शुरू; CM मान का ऐलान
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
चलती बाइक पर अचानक गिर गई पेड़ की भारी डाल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; जिंदगी और मौत से जूझ रहा शख्स
Delhi Waqf Board Money laundering case | Rouse Avenue court reserves order on ED custody of AAP leader Amanatullah Khan. ED had sought 10 days of further custody. — ANI (@ANI) September 6, 2024
ईडी ने मांगी थी 10 दिनों की रिमांड
वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए आप नेता और विधायक अमानतुल्लाह खान से पूछताछ के लिए ईडी ने कोर्ट से शुरू में 10 दिन की रिमांड मांगी थी। अदालत ने आप विधायक को ईडी हिरासत के दौरान कानूनी परामर्श, परिवार से मिलने, घर का बना खाना और दवा लेने की अनुमति दी। बता दें कि आप नेता अमानतुल्लाह खान को ओखला में 36 करोड़ रुपये के 1200 वर्ग गज के प्लॉट की खरीद से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल ने ईडी द्वारा मांगी गई चार दिन की हिरासत रिमांड को मंजूरी दे दी।
14 समन किए नजरअंदाज
आप नेता अमानतुल्लाह खान के मामले में हुई सुनवाई को लेकर विशेष लोक अभियोजक मनीष जैन ने कहा कि खान की अग्रिम जमानत खारिज कर दी गई और उन्हें 14 समन जारी किए गए, जिन्हें उन्होंने कथित तौर पर नजरअंदाज कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार कार्यवाही में ईडी का प्रतिनिधित्व विशेष लोक अभियोजक मनीष जैन, साइमन बेंजामिन और स्नेहल शारदा ने किया। जहां एजेंसी ने कहा कि अमानतुल्लाह खान इस मामले में मुख्य आरोपी है, जिस पर कथित तौर पर भूमि खरीद के माध्यम से अपराध की आय को लूटने का आरोप है। अभियोजन पक्ष की शिकायत पहले ही दर्ज की जा चुकी है, और संज्ञान लेने के बाद चार अन्य संदिग्धों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें:-अजित पवार पर भड़के शंभुराज देसाई, लाडली बहन योजना को हाईजैक करने का लगाया आरोप
Waqf board money laundering case amanat saad khan court presented him in custody till september 9
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 June 2026: रविवार को इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
Jun 28, 2026 | 12:15 AMपंजाब में नशे के खिलाफ ‘सूरमा’ अभियान का आगाज, 15 जुलाई तक 3,100 खेल मैदान और जिम होंगे शुरू; CM मान का ऐलान
Jun 27, 2026 | 11:10 PMवाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PMचलती बाइक पर अचानक गिर गई पेड़ की भारी डाल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; जिंदगी और मौत से जूझ रहा शख्स
Jun 27, 2026 | 11:00 PMमुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PMगौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि
Jun 27, 2026 | 10:42 PMसेशेल्स में PM मोदी का जलवा! कार डिप्लोमेसी से भारतीय संस्कृति की झलक तक, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
Jun 27, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM










