-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Jammu And Kashmir Assembly Elections Bjp Jk Chief Ravinder Raina Trailing By 7721 Votes
Jammu Kashmir Election Results 2024: BJP राज्य प्रमुख रविंदर रैना पिछड़े, कांग्रेस राज्य प्रमुख विकार रसूल भी पीछे
- Written By: रीना पंवार
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। जम्मू कश्मीर की जनता का जनादेश नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन की ओर जाता दिख रहा है जबकि भाजपा यहां लगातार पिछड़ती जा रही है।

(फाइल फोटो)
Jammu Kashmir Election Results 2024: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। ताजा रुझानों में ही यहां की स्थिति साफ नजर आ रही है। जम्मू कश्मीर की जनता का जनादेश नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन की ओर जाता दिख रहा है। गठबंधन 52 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि बीजेपी 26 सीटों पर आगे है, वहीं अन्य 9 और निर्दलीय सीट पर आगे चल रहे हैं, जबकि पीडीपी ने 3 सीटों पर बढ़त बनाई है।
बात करें नौशेरा विधानसभा सीट की तो यहां से भारतीय जनता पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रमुख रविंदर रैना लगातार पिछड़ते जा रहे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार रैना को 5,142 मत मिले हैं और वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के सुरिंदर चौधरी से 7,721 मतों से पीछे हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के ताजा रुझानों के अनुसार कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई के पूर्व प्रमुख विकार रसूल वानी भी बनिहाल सीट पर पीछे हैं। बनिहाल क्षेत्र में विकार रसूल वानी नेशनल कॉन्फ्रेंस उम्मीदवार सज्जाद शाहीन से पीछे हैं, जिन्हें 15,809 वोट मिले हैं। वानी को 9,885 वोट मिले हैं।
छम्ब सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे
वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार तारा चंद छम्ब सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे हैं। रुझानों के अनुसार, छम्ब क्षेत्र में तारा चंद को 1,728 वोट मिले हैं और वह निर्दलीय उम्मीदवार सतेश शर्मा से काफी पीछे हैं, जिन्हें 13,434 मत मिले हैं। इस सीट से भाजपा उम्मीदवार को 10,542 वोट मिले हैं। बसोहली सीट पर भाजपा के दर्शन लाल पूर्व सांसद एवं कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी लाल सिंह को पछाड़ते हुए बढ़त बनाए हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
देवयानी राणा का भाषण क्यों हो रहा वायरल? विरोधी उमर अब्दुल्ला के विधायक भी जमकर कर रहे तारीफें, Video देखें
जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: NC का जलवा, तीन सीटों पर जीत; BJP ने भी जीती एक सीट
दिल्ली से दूरी मिटानी है तो मेरी बात माननी पड़ेगी, उमर अब्दुल्ला की केन्द्र सरकार से अपील
अनुच्छेद 370 की बरसी पर बोले अब्दुल्ला, कहा- चीन और पाक भी मजबूत बातचीत से ही…
चिनैनी सीट पर जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (इंडिया) के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह भाजपा उम्मीदवार एवं अपने चचेरे भाई बलवंत सिंह मनकोटिया से 8,863 मतों से पीछे हैं। वहीं, किश्तवाड़ सीट पर भाजपा उम्मीदवार शगुन परिहार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार सज्जाद किचलू से आगे हैं। उन्हें 5,899 वोट मिले हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Jammu and kashmir assembly elections bjp jk chief ravinder raina trailing by 7721 votes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














