- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Hurriyat Conference Leader Mirwaiz Farooq Under House Arrest On Bakrid
श्रीनगर के ईदगाह मैदान और जामा मस्जिद में नहीं अदा की हुई बकरीद की नमाज, हुर्रियत नेता मीरवाइज नजरबंद
श्रीनगर में बकरीद के दिन पुराने शहर में स्थित ईदगाह मैदान और जामा मस्जिद में प्रशासन ने नमाज अदा करने पर रोक लगा दी। इसके अलावा हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेता मीरवाइज फारुख को नजरबंद कर दिया।
- Written By: Saurabh Pal

हुर्रियत कॉन्फ्रेंस नेता मीरवाइज फारुख (फोटो-सोशल मीडिया)
श्रीनगरः प्रशासन ने शनिवार को श्रीनगर के पुराने शहर में स्थित ईदगाह मैदान और जामा मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा करने पर रोक लगा दी, जबकि हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने दावा किया कि उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है।
ऐतिहासिक जामा मस्जिद के प्रबंधन ने एक बयान में कहा, “श्रीनगर स्थित अंजुमन औकाफ जामा मस्जिद को यह सूचित करते हुए गहरा खेद है कि अधिकारियों ने एक बार फिर ईदगाह के साथ-साथ श्रीनगर की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी है।”
मीरवाइज को जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने किया नजरबंद
सम्बंधित ख़बरें
‘धर्म के नाम पर खुले में कत्ल बर्दाश्त नहीं’, बकरीद को लेकर किरीट सोमैया ने मुंबई मेयर को लिखा पत्र
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
नीदरलैंड के बाद आज स्वीडन पहुंचेंगे PM मोदी, आठ साल बाद होने जा रहा है दौरा, जानिए किन मुद्दों पर रहेगा फोकस
दुनिया पर मंडराया एक और बड़ा खतरा! 80 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी
बयान में कहा गया है कि प्राधिकारियों ने सुबह (फज्र) की नमाज की भी अनुमति नहीं दी। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मीरवाइज ने प्रशासन के इस कदम की कड़ी निंदा की। मीरवाइज ने कहा, “ईद मुबारक! एक बार फिर कश्मीर को दुखद वास्तविकता का सामना करना पड़ा है। ईदगाह में ईद की नमाज़ नहीं पढ़ी गई और जामा मस्जिद लगातार सातवें साल भी बंद है। मुझे भी मेरे घर में नजरबंद रखा गया है।”
एक बकरीद ऐसी भी! 20 लाख खर्चकर बचाई 200 जानें, पिछले कई सालों से बकरों को जीवनदान दे रहे मनोज जैन
‘मौलिक अधिकार छीने जा रहे’
उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहुल क्षेत्र में मुसलमानों को नमाज अदा करने के उनके मौलिक अधिकार से वंचित किया जाता है, यहां तक कि दुनिया भर में मनाए जाने वाले उनके सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर पर भी। मीरवाइज ने कहा यह उन लोगों के लिए शर्म की बात है जो हम पर शासन करते हैं और उन लोगों के लिए भी जो जनता द्वारा चुने गए हैं एवं जो हमारे अधिकारों के बार-बार कुचले जाने पर भी चुप रहना पसंद करते हैं।
जम्मू-कश्मीर मे हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्म-कश्मीर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इसलिए एहतियातन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नेता मीरवाइज को प्रशासन ने नजरबंद किया है। इससे पहले मीरवाइज फारुख का नाम कई विवादों से जुड़ा रहा है।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Hurriyat conference leader mirwaiz farooq under house arrest on bakrid
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














