Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुलमर्ग रोपवे में खराबी से हड़कंप, आसमान में अटकीं 300 लोगों की सांसें! रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना- VIDEO

Gulmarg Cable Car: जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध गुलमर्ग रोपवे (गुलमर्ग गोंडोला) सोमवार को बड़ी तकनीकी खराबी आने के बाद अचानक रुक गया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 25, 2026 | 06:26 PM

गुलमर्ग रोपवे में खराबी (Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Gulmarg Gondola: जम्मू कश्मीर के प्रसिद्ध गुलमर्ग गोंडोला में सोमवार को अफरा-तफरी मच गई जब अचानक तकनीकी खराबी आने की वजह से रोपवे सेवा बीच में ही रुक गई। इस घटना में लगभग 300 पर्यटक हवा में ही अलग-अलग केबिनों में फंसे हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, गोंडोला के संचालन के दौरान अचानक तकनीकी गड़बड़ी आ गई, जिससे केबल कार आगे नहीं बढ़ सकी और यात्री बीच रास्ते में ही अटक गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत स्थानीय प्रशासन और फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीम को मौके पर बुलाया गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की जानकारी मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं हैं। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि सभी फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

आज की ताजा खबर 17 जुलाई LIVE: PM नरेंद्र मोदी आज 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन

आज की ताजा खबर 16 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

आज की ताजा खबर 15 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी खबरें

फारुक अब्दुल्ला के भाई शेख मुस्तफा कमाल का निधन, राजनीतिक जगत में शोक; LG मनोज सिन्हा ने जताया दुख

गुलमर्ग में रोपवे बीच हवा में रुका… करीब 300 पर्यटक हवा में अटके… सेना-पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी pic.twitter.com/AP3rz4XjmJ — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) May 25, 2026


स्थानीय प्रशासन ने कहा कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और तकनीकी टीम भी खराबी को ठीक करने में जुटी हुई है। राहत की बात यह है कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, लेकिन रेस्क्यू टीम का कहना है कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं और जल्द ही उन सभी को नीचे उतार लिया जाएगा।

सेना ने संभाला मोर्चा

सेना द्वारा कहा गया कि गुलमर्ग गंडोला में प्रशिक्षित टीमों द्वारा बड़े पैमाने पर बचाव अभियान जारी है। रोपवे के केबिन बीच हवा में फंस जाने के बाद चिनार कोर , भारतीय सेना और गुलमर्ग गंडोला संचालकों द्वारा त्वरित और समन्वित बचाव प्रयास चल रहे हैं। 65 केबिन फंसे हुए थे और अब तक 16 केबिनों से 80 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। शेष केबिनों के लिए बचाव अभियान जारी है।

Update Rescue Ops | #GulmargGondola | 05:10PM As of now,
total 114 persons rescued from 21 cabins.
Rescue operations by trained teams continue. All passengers are safe and situation under control. No need to panic.#NationFirst#AlwaysInCombat@adgpi@ChinarcorpsIA pic.twitter.com/LvrGsRo9SV — NORTHERN COMMAND – INDIAN ARMY (@NorthernComd_IA) May 25, 2026

यह भी पढ़ें- जयपुर में ट्विशा जैसा केस, XEN पति के टॉर्चर से परेशान पत्नी ने लगाई फांसी, प्रताड़ना का वीडियो आया सामने

इसके बाद एक और अपडेट देते हुए सेना ने कहा, शाम 5:10 बजे तक, अब तक 21 केबिनों से कुल 114 लोगों को बचाया जा चुका है। प्रशिक्षित टीमों द्वारा बचाव अभियान जारी है। सभी यात्री सुरक्षित हैं और स्थिति नियंत्रण में है। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

Gulmarg gondola snag 300 tourists stranded in cable car cabins as technical glitch halts operations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2026 | 04:09 PM

Topics:  

  • Breaking News
  • Jammu Kashmir

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.