-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Jammu Kashmir »
- Encounter Between Security Forces And Terrorists In Kathua Soldiers Injured Firing Continues
Jammu-Kashmir: कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, सेना के दो जांबाज घायल; गोलीबारी जारी
- Written By: अभिषेक सिंह
जम्मू-कश्मीर में कठुआ के जुथाना इलाके में 4-5 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया, इसी दौरान फायरिंग शुरू हो गई। इस एनकाउंटर में सेना के दो जवान जख्मी भी हुए हैं।

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और ऑपरेशन जारी है। जुथाना इलाके में 4-5 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया, इसी दौरान फायरिंग शुरू हो गई। इस एनकाउंटर में सेना के दो जवान जख्मी भी हुए हैं।
आपको बता दें कि कठुआ में बीते 23 मार्च से तलाशी अभियान चल रहा है। इस बीच सुरक्षबलों और आतंकियों के बीच छिटपुट गोलीबारी भी हुई थी। लेकिन आज यानी सोमवार को आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ बड़ी हो गई। इसमें दो जवान घायल हुए हैं। जबकि गोलीबारी अभी भी जारी है।
सोमवार को भी हुई थी मुठभेड़
इससे पहले सोमवार को कठुआ के हीरानगर सेक्टर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। तब आतंकियों ने एक लड़की और उसके माता-पिता को पकड़ लिया था। मौका मिलते ही तीनों आतंकियों के चंगुल से भाग निकले। इस दौरान लड़की को मामूली चोटें आईं। आतंकी भी भाग निकले।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीनगर में सड़क हादसा: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात CRPF के 3 जवान घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार
मार डालो या जो चाहो करो… बारुईपुर के दरिंदे प्रभास मंडल की मां ने शव लेने से किया साफ इनकार
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और सुविधाओं पर LG मनोज सिन्हा सख्त, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश
छिपे हुए हैं पांच आतंकियों के दो गुट
बीते शनिवार को जानकारी मिली थी कि कम से कम पांच आतंकवादियों के दो समूहों ने शनिवार को घुसपैठ की। इस बीच, स्थानीय ग्रामीणों ने घेराबंदी के बाहरी क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों और मीडियाकर्मियों के लिए सामुदायिक भोजन की व्यवस्था की। अधिकारियों के अनुसार, पौधशाला में लकड़ियां इकट्ठा करने गईं कुछ महिलाओं ने आतंकवादियों को देखा और बताया कि उनकी संख्या पांच है।
कुपवाड़ा में हुआ था आमना-सामना
कुपवाड़ा में एक आतंकी ढेर, एक जवान घायल 1 सप्ताह पहले कुपवाड़ा जिले में एलओसी से सटे खुरमोरा राजवार इलाके में 17 मार्च को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें एक आतंकी मारा गया था, जबकि कुछ आतंकी घेराबंदी तोड़कर भागने में सफल रहे थे। मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हुआ था।
जम्मू-कश्मीर की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अधिकारियों ने बताया था कि आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जचलदारा के क्रुम्हुरा गांव में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। आतंकियों के सुरक्षाबलों पर फायरिंग करने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी। सुबह से चल रही मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था। उसके पास एक असॉल्ट राइफल भी मिली थी।
Encounter between security forces and terrorists in kathua soldiers injured firing continues
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Yogini Ekadashi: योगिनी एकादशी 2026: इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, मान्यता है कि खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
Jul 08, 2026 | 06:03 PM₹500 करोड़ से सीधे 51,000000000 का मुनाफा… ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कैसे पलटी BSNL की किस्मत
Jul 08, 2026 | 06:00 PMशिंदे गुट के कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, डॉक्टर के साथ मारपीट मामले में बड़ा मोड़
Jul 08, 2026 | 05:55 PMNCERT की कक्षा 8 की सोशल साइंस किताब में बड़े बदलाव, हटाए गए हिटलर और विभाजन से जुड़े संदर्भ
Jul 08, 2026 | 05:50 PMदिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा प्रशासन
Jul 08, 2026 | 05:50 PMसमुद्र किनारे सैफ अली खान का स्टाइलिश अंदाज देख फिदा हुईं करीना कपूर, बोलीं- गर्मियां अच्छी बीत रही हैं
Jul 08, 2026 | 05:49 PMश्रीनगर में सड़क हादसा: अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर तैनात CRPF के 3 जवान घायल, आरोपी चालक गिरफ्तार
Jul 08, 2026 | 05:46 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM













