Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को मुद्दा बना रही भाजपा, राजनीतिक पार्टियों को खुली बहस के लिए दी चुनौती

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां), पीपुल्स डेमोक्रेटिक्स पार्टी (पीडीपी) और कांग्रेस को आतंकवाद, हिंसा और जन सुरक्षा पर खुली चर्चा के लिए चुनौती दी।

  • Written By: शुभम पाठक
Updated On: Aug 29, 2024 | 09:30 PM

तरुम चघु ने राजनीतिक पार्टियों को दी खुली चुनौती (सोर्स:-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में लगी हुई है। जहां अब बीजेपी कांग्रेस और अन्य राजनीतिक पार्टियों को घेरने के लिए अपना जाल बिछा रही है जिसके लिए बीजेपी ने कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक्स पार्टी (पीडीपी) को आतंकवाद के मुद्दे पर खुली बहस करने की चुनौती देकर आतंकवाद को एक मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां), पीपुल्स डेमोक्रेटिक्स पार्टी (पीडीपी) और कांग्रेस को आतंकवाद, हिंसा और जन सुरक्षा पर खुली चर्चा के लिए चुनौती दी। साथ ही पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में 1990 के दशक के अशांत दौर के लिए तीनों दलों की आलोचना की। पार्टी ने कहा कि वह आतंकवाद और आम लोगों के हताहत होने को कतई सहन नहीं करने का रुख रखती है।

ये भी पढ़ें:-कर्नाटक के डिप्टी सीएम शिवकुमार को मिली राहत, भ्रष्टाचार मामले में हाईकोर्ट ने की CBI की याचिका खारिज

सम्बंधित ख़बरें

जेल से सीधे राज्यसभा जाएंगे उमर खालिद! मुस्लिम संगठनों ने कांग्रेस को लिखी चिट्ठी; जानें क्या कहा

‘आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं’, मोदी सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी; उठाया आदिवासियों का मुद्दा

Assam Election: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, इन 7 दिग्गजों पर लगाया दांव; देखें लिस्ट

अशोक खरात केस में रूपाली चाकणकर पर गिरेगी गाज? कांग्रेस ने पुराना पत्र जारी कर सह-आरोपी बनाने की मांग की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी चुनौती

भाजपा के जम्मू-कश्मीर प्रभारी तरुण चुघ ने यहां संवाददाताओं से कहा मैं गांधी-नेहरू, अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवारों को जो दवाइयों की पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाली दुकानों की तरह हैं उनके और हमारे कार्यकाल के दौरान आतंकवाद, सुरक्षा और नागरिक सुरक्षा की स्थिति और अनुच्छेद 370 और 35 ए के बारे में उनके भ्रामक दावों और साजिशों पर खुली बहस के लिए चुनौती देता हूं।

तरुण चघु ने कहा हम कहीं भी खुली बहस के लिए तैयार हैं, जिसमें कोई एक पत्रकार मध्यस्थता करेगा और कोई टीवी चैनल इसका प्रसारण करेगा। पार्टी ने केंद्र शासित प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जम्मू में अपने मीडिया केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान चुघ ने कहा कि पांच अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के बाद आतंकवाद की घटनाओं और कानून-व्यवस्था के मुद्दों में उल्लेखनीय कमी आई है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा पांच अगस्त 2019 के बाद से हमने न केवल आतंकवादियों को ढेर किया है और आतंकवाद को कम किया है, बल्कि आम लोगों और सुरक्षा बलों के कर्मियों के हताहत होने की संख्या तथा हिंसा की घटनाओं में भी भारी कमी की है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों के तहत हुई घटनाओं की वर्षवार जानकारी भी साझा की।

चुघ ने कहा कि नेकां-कांग्रेस-पीडीपी कार्यकाल के दौरान, नागरिकों के हताहतों होने की सालाना औसतन घटनाएं 60-70 थीं, जो 2018 में घटकर 55, 2023 में 24 और इस साल 14 हो गईं। आतंकवादी घटनाएं 2018 में 228 थी, जो 2023 में घटकर 46 रह गई और इनकी संख्या इस साल 11 पर आ गई। भाजपा नेता ने कहा 2018 में मुठभेड़ों की संख्या 189 थी जो 2023 में घटकर 48 और इस साल 24 हो गई है।

ये भी पढ़ें:-डॉक्टर हत्या मामला: चारों तरफ से घिरी ममता सरकार, बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने भी निकाला विरोध प्रदर्शन

चघु का दावा

चुघ ने दावा किया उनके शासन में, पत्थरबाजी की प्रतिवर्ष लगभग 1,328 घटनाएं होती थीं, जो 2023 में घटकर शून्य हो गईं और इस वर्ष भी एक भी घटना नहीं हुई।” उन्होंने कहा, “हमने न केवल आतंकवाद को कम किया है, बल्कि आतंकवादियों की आयु भी कम की है। हमने फर्जी मुठभेड़ों और निर्दोष लोगों की हत्याओं को भी खत्म कर दिया है। उन्हें अपने रिकॉर्ड के लिए जवाब देना होगा। मैं अब्दुल्ला को इस बहस के लिए तैयार होने की चुनौती देता हूं। मैं तैयार हूं।

Bjp is making terrorism an issue in jammu and kashmir challenged political parties for an open debate

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 29, 2024 | 09:30 PM

Topics:  

  • Congress

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.