शशि थरूर ने कांग्रेस को किया शॉक, PM-CM और मंत्रियों को हटाने वाले बिल का किया समर्थन
Shashi Tharoor News: कांग्रेस सासंद शशि थरूर ने कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर शॉक कर दिया है। उन्होंने लोकसभा में पेश पीएम, सीएम और मंत्रियों को हटाने वाले बिल को सही बताया है।
- Written By: Saurabh Pal
शशि थरूर (फोटो-सोशल मीडिया)
PM-CM And Ministers Removal Bill: देश में ‘वोट चोरी’ और SIR पर सियासत गर्मायी हुई है। इस बीच केंद्र सरकार ने लोकसभा में बड़ा दांव खेल दिया है। गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को हटाने का एक नया बिल पेश किया है। अब इस बिल पर सियासत गर्म हो गई है। विपक्षी दल इस बिल को सिरे से खारिज कर रहे हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की तरफ से बिल को बिनाशकारी बताया गया है। वहीं एक बार फिर शशि थरूर पार्टी लाइन से अलग विचार प्रकट किए हैं। उन्होंने बिल सही बताया है।
यह बिल के कानून बनने के बाद ऐसे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों व मंत्रियों को हटाया जा सकेगा, जिन पर गंभीर आपराधिक आरोप होंगे। बिल पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा कि इस विषय पर अभी मुझे बहुत जानकारी नहीं है, लेकिन प्रथम दृष्टया ठीक लगता है। थरूर के इस बयान से एक बार फिर कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है।
कांग्रेस से थरूर ने ली अलग लाइन
संसद परिसर में ANI से बातचीत करते हुए थरूर ने बिल पर कहा कि जहां तक मेरा सवाल है, मैं इन विधेयकों के बारे में इतनी अच्छी तरह नहीं जानता कि आपको कोई टिप्पणी दे सकूं। हालांकि पहली नजर में यह उचित लगता है। जो कोई भी गलत काम करता है उसे सज़ा मिलनी चाहिए और उसे किसी उच्च संवैधानिक पद या राजनीतिक पद पर नहीं होना चाहिए। मुझे लगता है कि यह बात सही है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 3 साल 8 दिन का कार्यकाल…और अब इस्तीफा, कलह और कुर्सी की खींचतान में उलझकर रह गए सिद्धारमैया?
ठाणे अस्पताल में बेड नहीं मिलने से कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत, मचा बवाल-विरोध प्रदर्शन
सावरकर के विज्ञानवाद और राजनीति पर राज ठाकरे का तंज; बीजेपी का पलटवार कौन फैलाता है प्रांतवाद?
Political Shock: महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा एक्शन, 40 से ज्यादा उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से रोक
#WATCH Delhi: On the bill for the removal of the PM, CMs, and ministers held on serious criminal charges, Congress MP Shashi Tharoor says, “As far as I am concerned, I don’t know those Bills well enough to give you a comment. On the face of it, it seems reasonable that anyone who… pic.twitter.com/dy4BYWywMx — ANI (@ANI) August 20, 2025
ये भी पढ़ें-‘टेबल तोड़ देंगे, बिल फाड़ देंगे’, तीन नए विधेयकों पर संसद में घमासान के आसार
ऑनलाइन गेमिंग पर थरूर ने क्या बोला?
वहीं ऑनलाइन गेमिंग के दूसरे मुद्दे पर थरूर ने कहा कि मैंने 2019 में एक लेख लिखा था कि मेरे विचार से सरकार को ऑनलाइन गेमिंग को वैध बनाना चाहिए और उस पर कर लगाना चाहिए। अगर आप इसे सिर्फ़ प्रतिबंधित कर देते हैं, तो यह भूमिगत हो जाता है। इससे माफिया पैसे कमाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मुद्दे को एक स्थायी समिति को भेजा जाना चाहिए और इस पर विस्तार से अध्ययन किया जाना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ है और मुझे समझ नहीं आता कि ऐसा क्यों हुआ।
