Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जम्मू कश्मीर: घुसपैठ की एक और साजिश फेल, नौशेरा सेक्टर में मारे गए 2 आतंकी

जम्मू कश्मीर में चल रही चुनावी प्रक्रिया के बीच राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए भारतीय सैनिकों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। खुफिया एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है और एलओसी पर तैनात जवानों ने आतंकवादियों को मार गिराया है।

  • Written By: विजय कुमार तिवारी
Updated On: Sep 09, 2024 | 10:39 AM

नौशेरा सेक्टर में मारे गए 2 आतंकी

Follow Us
Close
Follow Us:

राजौरी: जम्मू कश्मीर में चल रही चुनावी प्रक्रिया के बीच राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए भारतीय सैनिकों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। खुफिया एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है और एलओसी पर तैनात जवानों ने आतंकवादियों को मार गिराया है।

इस मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार वहां से अब तक दो एक-47 राइफल और एक पिस्तौल बरामद हुई है। इसके अलावा अन्य आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सोमवार को अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर रात नौशेरा के लाम सेक्टर में जवानों को सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक समूह की हरकत का पता चला, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में खुफिया एजेंसियों और पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर आठ और नौ सितंबर की दरमियानी रात को लाम में घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू-कश्मीर में विकास का नया सवेरा, बदहाली की मार झेल रहा पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर

कश्मीर पहुंचे UAE के फेमस कंटेंट क्रिएटर खालिद अल अमेरी, बोले- यह स्विट्जरलैंड नहीं, जन्नत है

पूर्ण राज्य के दर्जे पर हंगामे के आसार, जम्मू-कश्मीर विधानसभा का 27 दिवसीय सत्र शुरू, विपक्षी दल घेरेंगे सरकार

बजट 2026: आंतरिक सुरक्षा के लिए ₹2.55 लाख करोड़ का कवच; सुरक्षा बलों और खुफिया तंत्र को मिलेगी नई मजबूती

उन्होंने बताया, ‘‘दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है तथा दो एके-47 और एक पिस्तौल सहित बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। तलाशी अभियान जारी है।”

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद सेना के जवानों ने इलाके में चौकसी बढ़ा दी और पूरी रात कड़ी निगरानी की तथा सुबह होते ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाशी अभियान जारी था।

ये भी पढ़ें:-कुमार विश्वास को फोन से मिली जान से मारने की धमकी, मैनेजर ने लिखवाई FIR

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा के चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां विशेष तौर पर हाई अलर्ट दिखाई दे रही हैं और छोटे से छोटे इनपुट पर तत्काल कार्यवाही हो रही है, जिसका नतीजा है कि भारतीय सेना ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। इसके पहले भी 30 अगस्त को चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की एक साजिश को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया था।

ये भी पढ़ें:-छत्तीसगढ़: एलुमिना प्लांट में औद्योगिक हादसा, 4 मजदूरों की मौत, मामले पर सीएम ने लिया संज्ञान

2 terrorists killed in naushera sector jammu and kashmir

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 09, 2024 | 09:02 AM

Topics:  

  • Jammu and Kashmir

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.