बस सड़क दुर्घटना (सोर्स- सोशल मीडिया) 
जम्मू कश्मीर

Jammu Kashmir: कठुआ में बड़ा सड़क हादसा, सुकराला माता मंदिर जा रही मिनीबस खाई में गिरी, 23 श्रद्धालु घायल

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुकराला माता मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी मिनीबस खाई में गिरी। हादसे में 23 लोग घायल, राहत-बचाव कार्य जारी।

करुणा नंद शाहवाल

Jammu Kashmir Sukrala Mata Mandir In Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां सुकराला माता मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक मिनीबस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा बिलावर क्षेत्र के सिम्बली इलाके में हुआ, जिसमें कम से कम 23 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक के वाहन पर नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुकराला माता मंदिर जम्मू-कश्मीर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है, जहां विशेष रूप से नवरात्रि के दौरान हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

सुकराला माता मंदिर जा रही थी मिनीबस

दरअसल बिलावर कस्बे के निकट स्थित प्रसिद्ध सुकराला माता मंदिर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक मिनीबस सिम्बली क्षेत्र में नियंत्रण खोने के बाद गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस मंदिर की ओर जा रही थी। अधिकारियों के मुताबिक, चालक के नियंत्रण खोने के बाद यह दुर्घटना हुई। हादसे में घायल सभी श्रद्धालुओं को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि दो श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

तो वहीं अधिकारियों ने बताया कि, “बचाव अभियान पुलिस, नागरिक प्रशासन और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से चलाया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सभी राहत एवं बचाव दल घटना स्थल पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।” उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है, ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

3,500 फीट ऊंची पहाड़ी पर मंदिर

सुकराला माता मंदिर कठुआ जिले के बिलावर क्षेत्र के निकट स्थित एक अत्यंत श्रद्धेय हिंदू तीर्थस्थल है। यह मंदिर देवी माल देवी को समर्पित है, जिन्हें शारदा देवी का अवतार माना जाता है। लगभग 3,500 फीट ऊंची पहाड़ी पर स्थित सफेद गुंबद वाला यह मंदिर विशेष रूप से नवरात्रि के दौरान हजारों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है।

राजकुमार मदहो ने कराई थी मंदिर कि स्थापना

मंदिर में देवी की पूजा पीतल के सिंह पर विराजमान एक पवित्र शिला के रूप में की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी को माता वैष्णो देवी की बड़ी बहन माना जाता है। स्थानीय लोककथाओं के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना हिमाचल प्रदेश के चंबा के निर्वासित राजकुमार मदहो सिंह ने कराई थी।

जम्मू से 125 किलोमीटर दूर मंदिर

आपको बता दें कि यह मंदिर जम्मू से लगभग 125 किलोमीटर और कठुआ शहर से करीब 75 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को पहाड़ी के आधार से सीढ़ियों का लंबा मार्ग तय करना पड़ता है।

मंदिर में वर्षभर विभिन्न धार्मिक उत्सव आयोजित किए जाते हैं, जिनमें चैत्र नवरात्रि और अश्विन नवरात्रि (शारदीय नवरात्रि) विशेष महत्व रखते हैं। इन अवसरों पर मंदिर को आकर्षक सजावट से सजाया जाता है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना कर देवी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा