अमृता फडणवीस पर अभद्र टिप्पणी का मामला: गायिका अंजली भारती के खिलाफ FIR की मांग, महिला मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
Gondia Police News: मुख्यमंत्री फडणवीस की पत्नी के खिलाफ एक कार्यक्रम में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर गायिका अंजली भारती मुश्किल में फंस गईं; उन पर मामला दर्ज किया गया, महिला पैनल ने कार्रवाई की मांग की
- Written By: रूपम सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया)
Devendra Fadnavis Wife News: सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक, बदनाम करने वाले और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में गायिका अंजली भारती के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष तुमेश्वरी लिलाधर बघेले ने गोंदिया पुलिस निरीक्षक को औपचारिक ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कानूनी कदम उठाने की मांग की है।
क्या है पूरा मामला
ज्ञापन में बघेले ने कहा कि सोशल मीडिया का अवलोकन करते समय यह सामने आया कि 26 जनवरी को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गायिका अंजली भारती ने अमृता फडणवीस के बारे में बेहद घटिया, अपमानजनक और मानहानिकारक शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त पोस्ट में प्रयुक्त भाषा सामान्य आलोचना की सीमा से कहीं आगे जाकर व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाली है, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है और सार्वजनिक शांति भंग होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
तुमेश्वरी बघेले ने अपने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को अपनी बात रखने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है, लेकिन किसी व्यक्ति की छवि को बदनाम करना कानूनन अपराध है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया जैसे सार्वजनिक मंच पर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल न केवल असंवेदनशील है, बल्कि इससे सामाजिक सौहार्द और मर्यादा पर भी आघात पहुंचता है।
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
गोंदिया के नाबालिक दुष्कर्म मामले में 3 आरोपि 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में, देखें पूरी अपडेट
दमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
राज ठाकरे का बड़ा हमला: ‘देह बेचोगे तो ग्राहक मिलेंगे ही’, UBT बागियों और बीजेपी दोनों पर साधा निशाना
यह भी पढ़ें:- अमरावती में बोर्ड परीक्षाओं की पूरी तैयारी: 74,465 छात्र होंगे शामिल, 85% केंद्र CCTV निगरानी में
कानूनी कार्रवाई की मांग
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से यह मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट के तहत उचित धाराओं में मामला दर्ज किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
पुलिस निरीक्षक ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है, वहीं सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
