Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जगन आज नहीं जा पाएंगे तिरुमला मंदिर, मंदिर जाने से रोका गया

तिरुपति मंदिर का विवाद अब और भी गहराता जा रहा है।मंदिर के लड्डू प्रसादम् में तेल और जानवरों की चर्बी की मिलावट के आरोपों के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को मंदिर जाने से ही रोक दिया गया है।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 28, 2024 | 08:16 AM

जगन आज नहीं जा पाएंगे तिरुमला मंदिर

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली/हैदराबाद: तिरुपति मंदिर का विवाद अब और भी गहराता जा रहा है। इस क्रम में अब मंदिर के लड्डू प्रसादम् में तेल और जानवरों की चर्बी की मिलावट के आरोपों के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को मंदिर जाने से ही रोक दिया गया है। इसके बाद जगन मोहन ने आज तिरुपति मंदिर का प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया है। पता हो कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया है कि जगन मोहन के कार्यकाल में लड्डू प्रसादम् की घी में मिलावट हुई थी।

इधर मंदिर का प्रस्तावित दौरा रद्द होने पर जगन ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस राज्य में राक्षसों का राज है। वे यह भी बोले कि उनके धर्म और उनकी आस्था को लेकर ही क्यों सवाल उठाया जा रहा है। जगन ने कहा कि वे अपने घर में बाइबिल पढ़ते हैं लेकिन साथ ही सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

यहां पढ़ें – जगन आज नहीं जा पाएंगे तिरुमला मंदिर, मंदिर जाने से रोका गया

सम्बंधित ख़बरें

बजट 2026: ‘संतुलित और दूरदर्शी है नया बजट’, CM चंद्रबाबू नायडू ने बताया आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप

WEF दावोस 2026: फडणवीस-नायडू समेत 4 CM और अंबानी-टाटा सहित 100+ CEO करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

PM मोदी के ‘दाहिने हाथ’ को मिली क्लीन चिट…ACB कोर्ट ने किया बरी, करोड़ों के घोटाले का था आरोप

Adani Group AP में डेटा सेंटर और ग्रीन एनर्जी पर लगाएगा बड़ा दांव: गौतम अदाणी

जानकारी दें कि बीते 25 सितंबर को वा ईएसआर कांग्रेस पार्टी प्रमुख वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी आज 28 सितंबर को तिरुमला पहाड़ी पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर जाने और पूजा-अर्चना करेने का प्लान था। वहीं यह पार्टी द्वारा आयोजित राज्यव्यापी मंदिर अनुष्ठान का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू द्वारा तिरुपति लड्डू पर आरोप लगाकर कथित तौर पर किए गए ‘पाप’ का प्रायश्चित करना था।

इस बाबत पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेड्डी के 27 सितंबर को तिरुमाला पहुंचने और वहां रात्रि विश्राम करने की उम्मीद थी। इसमें कहा गया था कि , “वाईएसआरसीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करेंगे। उनके शुक्रवार, 27 सितंबर की रात को तिरुमला पहुंचने की उम्मीद है और अगले दिन, 28 सितंबर को वे भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना करेंगे।”

यहां पढ़ें – बिहार में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट, गंगा का बढ़ा जलस्तर, 13 जिलों में भारी बारिश का अनुमान

इसके साथ ही रेड्डी ने लोगों से आज 28 सितंबर को आंध्र प्रदेश के मंदिरों में पूजा-अर्चना में भाग लेने का आह्वान किया था ताकि तिरुपति के लड्डुओं पर आरोप लगाकर मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू द्वारा कथित तौर पर किए गए पाप का प्रायश्चित किया जा सके। पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था कि, “चंद्रबाबू द्वारा किए गए इस पाप को धोने के लिए वाईएसआरसीपी शनिवार 28 सितंबर को मंदिरों में राज्यव्यापी अनुष्ठानों का आह्वान कर रही है।”

हालांकि रेड्डी की यह अपील ऐसे समय में आई थी जब कुछ दिन पहले ही नायडू ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विधायक दल की बैठक में आरोप लगाया था कि पिछली वाईएसआरसीपी सरकार ने श्री वेंकटेश्वर मंदिर को भी नहीं बख्शा और लड्डू बनाने के लिए घटिया सामग्री और पशु चर्बी का इस्तेमाल किया। इन आरोपों ने पूरे देश में बड़े पैमाने पर विवाद को जन्म दे दिया है। वहीं इस बीच, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कथित अपवित्रता को लेकर देवता को प्रसन्न करने के लिए 11 दिनों का प्रायश्चित शुरू किया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Ysr congress president jagan mohan reddy cancelled his visit to tirumala temple amid prasad controversy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 28, 2024 | 08:15 AM

Topics:  

  • Chandrababu Naidu

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.