Visakhapatnam में दर्दनाक हादसा: मजदूरों पर गिरा पिघला हुआ स्टील; 8 लोगों की मौत, कई झुलसे, मुआवजे का ऐलान
Visakhapatnam Steel Plant Accident: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में 1500 डिग्री पिघला स्टील गिरने से एक भयंकर हादसा हुआ है। इस दर्दनाक हादसे में 8 मजदूरों की जान चली गई है।
- Written By: प्रिया सिंह
विशाखापत्तनम में दर्दनाक हादसा (सोर्स-सोशल मीडिया)
Visakhapatnam Steel Plant Accident News: विशाखापत्तनम से एक बहुत ही दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर आई है। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थित एक बड़े स्टील प्लांट में भीषण दुर्घटना घटी है। प्लांट में काम कर रहे मजदूरों पर अचानक खौलता हुआ पिघला स्टील गिर गया। इस भयानक हादसे में अब तक 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं।
यह हादसा प्लांट के एसएमएस-2 और एसटीसी-3 हीट फैसिलिटी विभाग में अचानक घटित हुआ है। घटना के बाद वहां काम कर रहे कर्मचारियों के बीच भारी दहशत और अफरा-तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए मजदूर बदहवास होकर इधर-उधर भागते हुए नजर आए। सूचना मिलते ही प्लांट की फायर ब्रिगेड टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।
क्रेन से गिरा 1500 डिग्री खौलता स्टील
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्रेन के जरिए खौलते हुए लिक्विड स्टील को ऊपर उठाया जा रहा था। इस मेटल लिक्विड का तापमान लगभग 1500 डिग्री सेल्सियस से भी काफी ज्यादा था। अचानक भारी लैडल अनियंत्रित होकर हिल गया जिससे गर्म स्टील सीधे मजदूरों पर जा गिरा। इस खौफनाक मंजर को देखकर कुछ मजदूर डर की वजह से तुरंत वहां से भाग खड़े हुए।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: साकोली में जर्जर मकान का हिस्सा ढहा, मलबे में दबे मां-बेटे को बचाया गया
Satara News: फलटण में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकराई; 3 की मौत
मुंबई में बेकाबू BEST बस डिवाइडर से टकराई, पवई में बड़ा हादसा टला; 6 यात्री घायल, जांच के आदेश
केन्या में बड़ा हादसा, भारी बारिश से सोने की खदान ढहने से 5 खनिकों की दर्दनाक मौत
सर्किल निरीक्षक केशव राव ने बताया कि लेडल में विस्फोट होने के कारण यह बड़ा रिसाव हुआ। इसके बाद प्लांट की फायर सेफ्टी टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई और मोर्चा संभाल लिया। बचाव दल जल्द से जल्द आग बुझाने और वहां फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने हादसे पर जताया भारी दुख
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने इस दर्दनाक हादसे पर अपना गहरा दुख जताया है। उन्होंने तुरंत घटनास्थल पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों से बात करके जानमाल के नुकसान की पूरी जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जमीनी स्थिति और चल रहे राहत कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को समन्वय स्थापित करके प्रभावी बचाव उपाय सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें: बंगाल में TMC नेताओं पर एक्शन तेज, पूर्व मेयर सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार, ममता सरकार के बाद बढ़ी मुश्किलें
इस हादसे ने औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर और बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन अब इस बात की पूरी और निष्पक्ष जांच कर रहा है कि यह हादसा कैसे हुआ। भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोकने के लिए कई कड़े और नए सुरक्षा नियम बनाए जाएंगे। फिलहाल पूरा ध्यान घायल मजदूरों की जान बचाने और उनके परिवारों को हर संभव मदद देने पर है।
मुआवजे का एलान और जांच के लिए कमेटी गठित
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्टील प्लांट हादसे पर केंद्रीय राज्य मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि इस दर्दनाक घटना में 8 लोगों की मौत हुई है और 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सरकार ने पीड़ितों के लिए बड़े मुआवजे की घोषणा की है, जिसके तहत स्थायी कर्मचारियों को करीब 1.7 करोड़ रुपये और अस्थायी कर्मचारियों को 40 से 45 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके साथ ही, हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए तीन सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी का गठन कर दिया गया है, जिसने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी है।
