नेहरू जी के योगदान पर नहीं लगा पाओगे काला दाग, लोकसभा में गौरव गोगोई ने PM मोदी को दिया जवाब
Lok Sabha Discussion: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने वंदे मातरम पर कहा, 'झंडा ऊंचा रहे हमारा, इंकलाब जिंदाबाद, जय हिंद, सत्यमेव जयते, भारत छोड़ो जैसे कई गीत और नारे थे।
- Written By: अर्पित शुक्ला
गौरव गोगोई ने PM मोदी को दिया जवाब
Vande Mataram Debate in Parliament: ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर संसद में चर्चा शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में इस बहस की शुरुआत की। पीएम मोदी ने इस दौरान वंदे मातरम गीत के 150 वर्षों के इतिहास का जिक्र करते हुए देश में लगे आपातकाल की याद दिलाई। इसके बाद कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी गौरव गोगोई ने सदन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के आरोपों पर भी जवाब दिया।
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने वंदे मातरम पर कहा, ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा, इंकलाब जिंदाबाद, जय हिंद, सत्यमेव जयते, भारत छोड़ो जैसे कई गीत और नारे थे, जिन शब्दों ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम में भारत के समाज को ताकत दी। मंगल पांडेय का जो विद्रोह था, उसकी विफलता के बाद भारत में एक बेचैनी थी और अंग्रेजों का जुल्म बढ़ गया था।’
नेहरू जी पर काला दाग नहीं लगा पाओगे
गौरव गोगोई ने कहा, ‘मोदी जी का उद्देश्य एक राजनीति रंग देने का था। उन्होंने कांग्रेस वर्किंग कमेटी और पंडित नेहरू जी का जिक्र किया। मेरे पास टेबल है कि मोदी जब भी किसी विषय पर बोलते हैं तो वे पंडित नेहरू और कांग्रेस का नाम कितनी बार लेते हैं। ऑपरेशन सिंदूर में पंडित जी का नाम 14 बार लिया। कांग्रेस पार्टी का 50 बार नाम लिया। आप चाहे जितनी भी कोशिश कर लो आप नेहरू जी के योगदान पर काला दाग नहीं लगा पाओगे।’
सम्बंधित ख़बरें
लोकसभा में गूंजा जंतर-मंतर प्रदर्शन का मुद्दा; गौरव गोगोई बोले- छात्रों पर क्रूरता को नहीं भूलेगा देश
National Honour Amendment Bill: राज्यसभा में पेश हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान पर करनें पर 3 साल की होगी सजा
Nashik Plot Scam: शीतकालीन सत्र में पेश होगी एक्शन टेकन रिपोर्ट, बावनकुले का विधान परिषद में आश्वासन
पहले वोटर ID, पैन और अब पासपोर्ट भी नहीं नागरिकता का प्रमाण, तो फिर, गौरव गोगोई ने उठाए सवाल, मांगा जवाब
यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् मुसलमानों को भड़का सकता है, PM मोदी ने याद दिलाई नेहरू की बात, सियासी बवाल तय!
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, ‘मुस्लिम लीग कहती थी कि पूरे वंदे मातरम का बहिष्कार करना चाहिए। मुस्लिम लीग को ये अधिकार कहां से मिला। क्या उनके हिसाब से देश चलेगा, नहीं। कतई नहीं। मौलाना आजाद ने साफ कहा कि मुझे वंदे मातरम में कोई आपत्ति नहीं है। ये फर्क था मौलाना आजाद और मुस्लिम लीग के जिन्ना के बीच में। लाख दबाव में भी ये निर्णय लिया गया कि जहां भी कोई कॉन्फ्रेंस होगी, हम पहली दो लाइन गाएंगे।’
