-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Wrestlers Adamant On Brij Bhushans Resignation Protestors Meeting Continues At Sports Ministers Residence
बृजभूषण के इस्तीफे पर अड़े पहलवान, खेल मंत्री के आवास पर प्रदर्शनकारियों की बैठक जारी
- Written By: शुभम सोनडवले

File Pic
नई दिल्ली. भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर में भारतीय पहलवानों का धरना प्रदर्शन (Wrestlers)आज तीसरे दिन भी जारी रहा। पहलवान अपनी मांगो पर अड़े हुए हैं। वे सिंह का इस्तीफा और उन्हें जेल भेजना चाहते हैं। साथ ही रेसलिंग फेडरेशन को भंग करवाना चाहते हैं।
उधर, बृजभूषण शरण सिंह भी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। वे इस्तीफा देने के लिए राजी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपराधी बनकर इस्तीफा नहीं दें सकते। उन्होंने कहा कि अगर आरोप सिद्ध हुए तो मैं फांसी पर लटक जाऊंगा।
Wrestlers protesting against WFI arrive at the residence of Union Sports Minister Anurag Thakur in Delhi. pic.twitter.com/W5ADMPZTLR — ANI (@ANI) January 20, 2023
फिलहाल, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के आवास पर प्रदर्शनकारी पहलवान पहुंच गए हैं। यहां उनकी बैठक खेल मंत्री, खेल सचिव, SAI के DG संदीप प्रधान के साथ जारी है।
गुरुवार को भी हुई 4 घंटे लंबी बैठक
बता दें कि गुरुवार देर रात तक खेल मंत्री और पहलवानों के बीच बैठक हुई थी। यह बैठक चार घंटे तक चली। जिसमें कोई नतीजा सामने नहीं आया।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में होंगे एशियन गेम्स? ओलंपिक की दावेदारी के बीच सरकार ने एक और बड़े टूर्नामेंट के लिए भरा दम
बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का बड़ा ऐलान, अब खिलाड़ियों को 3 से 5 लाख तक की मिलेगी स्कॉलरशिप
छात्रों के लिए करियर की शानदार शुरुआत! खेल मंत्रालय में 452 पदों पर इंटर्नशिप के दरवाजे खुले
सॉल्ट लेक स्टेडियम में मेसी शो के दौरान मची थी अफरा-तफरी, अब खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने दिया इस्तीफा
We're not formally authorized to speak anything on this issue. He (Brij Bhushan Sharan Singh) will address the media on Jan 22nd on Annual General Meet of WFI. We've given our official statement to Sports Ministry: Pratik Bhushan Singh, son of WFI chief Brij Bhushan Sharan Singh pic.twitter.com/3p3UuFhh7Z — ANI (@ANI) January 20, 2023
खेल मंत्रालय को भेजा गया जवाब
गोंडा विधायक और बृजभूषण सिंह के बेटे प्रतीक ने कहा, “औपचारिक बयान WFI अध्यक्ष बृज भूषण सिंह खुद जारी करेंगे। वे डब्ल्यूएफआई की वार्षिक आम बैठक में 22 जनवरी को मीडिया को संबोधित करेंगे। हमे सूचित किया गया है कि फेडरेशन द्वारा खेल मंत्रालय को जो औपचारिक जवाब जाना था वो 72 घंटे के अंदर दे दिया गया है।”
क्या है मामला?
गौरतलब है कि, भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) और WFI के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh) के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए जाने पर फिलहाल बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और अन्य रेसलर जंतर-मंतर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया सहित 30 से अधिक पहलवानों ने कुश्ती महासंघ पर शोषण का और बृजभूषण सिंह पर मनमाने तरीके से संघ को चलाने का भी गंभीर आरोप लगाया है।
Wrestlers adamant on brij bhushans resignation protestors meeting continues at sports ministers residence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMमुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Jul 02, 2026 | 06:25 PMमहाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














