-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Working Behest Of Evil Isi Connection With Hafiz Syed Lashkar Know All About The Resistance Front
ना’पाक ISI के इशारे पर काम…हाफिज सईद के लश्कर से कनेक्शन, ये है पहलगाम को दहलाने वाले ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ का कच्चा चिट्ठा
- Written By: अभिषेक सिंह
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर खतरनाक हमला किया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी टीआरएफ यानी 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' ने ली है। यही वजह है कि हम इसका कच्चा चिट्ठा लेकर आए हैं।

'द रेजिस्टेंस फ्रंट'-सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर खतरनाक हमला किया है। इस हमले में अपुष्ट तौर पर 27 पर्यटकों की मौत हो गई है, जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले को 2 से 3 आतंकियों ने अंजाम दिया है, जो पुलिस या सेना की वर्दी में हैं। पहलगाम में हुए इस बर्बर आतंकी हमले की जिम्मेदारी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ यानी टीआरएफ ने ली है।
पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों के इशारे पर काम करने वाला टीआरएफ पिछले कुछ सालों से लगातार जम्मू-कश्मीर में हमले कर रहा है। जानकारी के मुताबिक यह आतंकी हमला मंगलवार दोपहर करीब 2.30 बजे हुआ। पहलगाम के बैसरन इलाके में पर्यटक घुड़सवारी कर रहे थे। तभी आतंकी वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फिलहाल सुरक्षाबलों ने आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
आखिर क्या है ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’?
इस हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) लश्कर-ए-तैयबा का ही एक मुखौटा संगठन है। पाकिस्तान में रहने वाला शेख सज्जाद गुल इसका मुखिया है। उसके इशारे पर टीआरएफ का स्थानीय मॉड्यूल लगातार जम्मू-कश्मीर में हमले कर रहा है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद टीआरएफ की शुरुआत एक ऑनलाइन यूनिट के तौर पर हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 05 अगस्त LIVE: सरकार के खिलाफ संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट
विदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
बैकडोर से ISI करती है मदद
माना जा रहा है कि टीआरएफ के गठन का मकसद लश्कर जैसे आतंकी संगठनों को कवर देना है। पाकिस्तानी सेना और आईएसआई पिछले दरवाजे से इसकी मदद करती है। टीआरएफ ज्यादातर लश्कर के फंडिंग चैनलों का इस्तेमाल करता है। गृह मंत्रालय ने मार्च में राज्यसभा में बताया था कि टीआरएफ यानी ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन है।
क्यों हुई TRF की ज़रूरत
यह साल 2019 में अस्तित्व में आया।’ इस संगठन को बनाने की साजिश सीमा पार से रची गई थी। टीआरएफ के गठन में लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के साथ ही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की भी भूमिका रही है। इसका गठन इसलिए किया गया था, ताकि आतंकी हमलों में पाकिस्तान का नाम सीधे तौर पर न आए।
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
14 फरवरी 2019 को पुलवामा में बड़ा आतंकी हमला हुआ था। इसके बाद पूरी दुनिया में पाकिस्तान बेनकाब हो गया था। इस हमले को जैश-ए-मोहम्मद ने अंजाम दिया था। जब दुनियाभर से पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा तो उसे समझ में आ गया कि उसे आतंकी संगठनों के खिलाफ कुछ करना ही होगा। इसके बाद उसने ऐसा संगठन बनाने की साजिश रची, जो भारत में आतंक फैलाए और उसका नाम भी न आए। फिर आईएसआई और पाकिस्तानी सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) का गठन किया।
पिछले कुछ साल की गतिविधियां
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने साल 2022 की अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया कि कश्मीर में सुरक्षा बलों के 90 से ज्यादा ऑपरेशन में 42 विदेशी नागरिकों समेत 172 आतंकी मारे गए। घाटी में मारे गए ज्यादातर आतंकी (108) द रेजिस्टेंस फ्रंट या लश्कर-ए-तैयबा के थे। इसके साथ ही आतंकी समूहों में शामिल होने वाले 100 लोगों में से 74 की भर्ती टीआरएफ ने की, जो पाकिस्तान समर्थित आतंकी समूह से बढ़ते खतरे को दर्शाता है।
पहली बार कब आया नाम
टीआरएफ का नाम पहली बार साल 2020 में कुलगाम में हुए नरसंहार के बाद सामने आया था। उस समय भाजपा कार्यकर्ता फिदा हुसैन, उमर राशिद बेग और उमर हजाम की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। टीआरएफ कश्मीर में वही दौर वापस लाना चाहता है, जो कभी 90 के दशक में था।
टारगेट किलिंग TRF की पहचान
टीआरएफ के आतंकी टारगेट किलिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं। वे ज्यादातर गैर-कश्मीरियों को निशाना बनाते हैं ताकि बाहरी राज्यों के लोग जम्मू-कश्मीर आने से बचें। 26 फरवरी, 2023 को संजय शर्मा अपनी पत्नी के साथ कश्मीर के पुलवामा में स्थानीय बाजार जा रहे थे, तभी आतंकियों ने उन पर गोलियां चला दीं। इस हमले में उनकी मौत हो गई।
देश और दुनिया से संबंधित सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस हत्या के पीछे रेजिस्टेंस फ्रंट का हाथ था। उसने संजय शर्मा की हत्या करने का एकमात्र कारण यह चुना कि वह कश्मीरी पंडित थे। साल 2019 में जब से यह आतंकी संगठन अस्तित्व में आया है, तब से यह दर्जनों आतंकी हमलों में शामिल रहा है।
निशाने पर कश्मीरी पंडित
यह घाटी में अल्पसंख्यक कश्मीरी पंडितों को खास तौर पर निशाना बना रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है। उन्होंने उचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्री ने एक आपात बैठक बुलाई है, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
Working behest of evil isi connection with hafiz syed lashkar know all about the resistance front
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कोल्हापुर में बंद घर में जिलेटिन छड़ों में ब्लास्ट, उड़े खिड़कियों के शीशे, एक साल से बंद पड़ा था मकान
Aug 05, 2026 | 01:13 PMEC Update: महाराष्ट्र में SIR की तारीखों में बदलाव, जानिए नया शेड्यूल और कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
Aug 05, 2026 | 01:09 PMसोशल मीडिया पर किसकी मजबूत पकड़ और कौन पीछे? मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों का इंस्टाग्राम रिपोर्ट कार्ड
Aug 05, 2026 | 01:06 PMमहाराष्ट्र सरकार की दूसरी बड़ी कर्जमाफी से लाखों किसानों को मिलेगा बल, भंडारा में संजय भेंडे का दावा
Aug 05, 2026 | 01:00 PMपूरे देश के भ्रष्टतंत्र को सुधरेगा कॉकरोच, अभिजीत दीपके ने बताया CJP का फ्यूचर प्लान, अगला पड़ाव झारखंड
Aug 05, 2026 | 12:46 PMजर्जर हुए गोंदिया के 40 साल पुराने सरकारी छात्रावास, 570 विद्यार्थियों की सुरक्षा पर मंडराया रहा खतरा
Aug 05, 2026 | 12:40 PMरुपाली चाकणकर की छुट्टी के बाद वैशाली नागवड़े बनीं NCP की महिला प्रदेशाध्यक्ष, सुनेत्रा पवार ने सौंपा पत्र
Aug 05, 2026 | 12:39 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














