Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोच्चि एयरपोर्ट पर महिला यात्री ने बैग में बम होने का किया दावा, मुंबई जाने के लिए ‘चेक-इन’ में देरी से थी नाराज

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Aug 01, 2023 | 02:41 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

कोच्चि, कोच्चि हवाई अड्डे पर एक महिला यात्री ने बैग में बम रखे होने की झूठी सूचना दी जिसके कारण मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में मंगलवार को एक घंटे की देरी हुई। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि महिला ने कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘चेक-इन’ में वक्त लगने से नाराज होकर बैग में बम रखे होने की झूठी सूचना दी। महिला (37) को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने उसके खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। हवाई अड्डे के सूत्रों के अनुसार, बम रखे होने की झूठी सूचना देने के कारण मुंबई जाने वाली इंडिगो की उड़ान में एक घंटे से अधिक की देरी हुई क्योंकि सामान तथा सुरक्षा जांच और गहन तरीके से की गयी। महिला को भी इसी विमान में सफर करना था। नेदुम्बसेरी पुलिस ने कहा कि महिला पर केरल पुलिस अधिनियम की धारा 118(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसके बाद उसे हिरासत से रिहा कर दिया गया।

उसने कहा, ‘‘उसे गिरफ्तार नहीं किया गया।” सूत्रों ने बताया कि यह घटना कोच्चि-मुंबई उड़ान के लिए ‘चेक-इन’ प्रक्रिया के दौरान घटी। मुंबई जाने वाले विमान को सुबह करीब छह बजे उड़ान भरनी थी। उन्होंने बताया कि ‘चेक-इन’ में काफी वक्त लगने से नाराज महिला ने कहा कि उसके बैग में बम है जिससे सामान की जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गयी और इसके कारण विमान के उड़ान भरने में करीब एक घंटे की देरी हुई। यह इस हवाई अड्डे पर एक सप्ताह से भी कम वक्त में ऐसी दूसरी घटना है।

सम्बंधित ख़बरें

दावोस में MMRDA ने रचा इतिहास, 8.73 लाख करोड़ रुपए के निवेश से मुंबई बनेगा ग्लोबल हब, 9.6 लाख नौकरियां तय

मुंबई के घाटकोपर में इंडस्ट्रियल यूनिट में भीषण आग, 3 लोग बुरी तरह झुलसे; एक की हालत बेहद नाजुक

समुद्र के बीच पकड़ा गया 180 टन तस्करी का डीजल, मुंबई कस्टम्स ने की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मुंबई के मलाड में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस, बाल-बाल बचे यात्री, देखें Video

इससे पहले, 28 जुलाई को 55 वर्षीय यात्री ने विमान में सवार होने के लिए सुरक्षा प्रक्रिया का इंतजार करते वक्त कथित तौर पर दावा किया था कि एक अन्य यात्री के बैग में बम है। हवाई अड्डा प्राधिकारियों ने जांच करने के बाद पाया था कि उसका दावा झूठा है तथा उसे केरल पुलिस को सौंप दिया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और बाद में रिहा कर दिया था।

Woman passenger claims bomb in bag at kochi airport upset over delay in check in for mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2023 | 02:41 PM

Topics:  

  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.