- Hindi News »
- India »
- Why Is Childrens Day Celebrated On 14th November Know Its History
क्यों 14 नवंबर को मनाया जाता है ‘Children’s Day’? जानें इसका इतिहास
- Written By: मृणाल पाठक

-सीमा कुमारी
‘बाल दिवस’ (Children’s Day) हर साल 14 नवंबर को पूरे देशभर में बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिवस देश के प्रथम प्रधानमंत्री ‘पंडित जवाहर लाल नेहरू’ (Pandit Jawaharlal Nehru) के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्यार था। यही कारण है कि, बच्चे आज भी उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते हैं।
नेहरूजी का मानना था कि, बच्चे देश का भविष्य है इसलिए ये जरूरी है कि उन्हें प्यार दिया जाए और उनकी देखभाल की जाए जिससे वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें। बाल दिवस (Bal Diwas) के दिन स्कूलों में तरह-तरह के रंगारंग कार्यक्रमों, मेलों और ढेर सारी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इस दिन स्कूलों में बच्चों के बीच मिठाई और टॉफियां आदि बांटी जाती हैं। कई जगह बच्चों को गिफ्ट भी दिए जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
आखिर 20 नवंबर और 14 नवंबर के बाल दिवस में क्या है अंतर, जानिए दोनों के उद्देश्य और दायरे के बारे में
Children’s Day Special: बाल भिक्षुओं व उत्पीड़न में नहीं आ रही कमी, चाइल्ड हेल्पलाइन पर बढ़ते मामले
14 नवंबर का इतिहास : बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है देश के प्रथम प्रधानमंत्री का जन्मदिन
आज बाल दिवस पर बच्चों को दें ये यूनिक और बेहतरीन गिफ्ट, खुशी से खिल जाएगा नन्हे-मुन्नों का चेहरा
जानिए इसका इतिहास
भारत में हर साल 14 नवंबर को ‘बाल दिवस’ मनाया जाता है। 27 मई 1964 को जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद बच्चों के प्रति उनके प्यार को देखते हुए सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि हर साल 14 नवंबर को उनके जन्मदिन पर बाल दिवस मनाया जाएगा। वह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विभिन्न देशों में अलग-अलग तारीखों को चिल्ड्रन डे मनाया जाता है। भारत में बाल दिवस 1964 में पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद मनाया जाने लगा। हालांकि बाल दिवस 1925 से मनाया जाने लगा था, लेकिन यूएन ने 20 नवंबर 1954 को इससे मनाने की घोषणा की थी।
इस दिन स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजित भी किया जाता है, साथ ही बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। इसके अलावा, इस दिन बच्चों को उपहार आदि भी दिए जाते हैं। ‘बाल दिवस’ के दिन कई स्कूलों में पढ़ाई नहीं होती है और बच्चों के लिए खेल कूद का आयोजन भी होता है। कई स्कूलों में बाल दिवस के दिन बच्चों को पिकनिक पर ले जाया जाता है।
Why is childrens day celebrated on 14th november know its history
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
H1B लॉटरी में नाम आने के बाद भी वीजा रिजेक्ट होने के मुख्य कारण जानिए, सुधारिए ये बड़ी गलतियां
Mar 31, 2026 | 10:43 PMअर्शदीप सिंह 20वें ओवर में लड़खड़ाए, वाइट की लगा दी झड़ी, बना डाला आईपीएल में शर्मनाक रिकॉर्ड
Mar 31, 2026 | 10:36 PMदिल्ली पुलिस ने IMEI डेटा से बरामद किए 16 लाख के 75 मोबाइल, असली मालिकों को लौटाए
Mar 31, 2026 | 10:27 PMईडन गार्डन को नहीं मिली टेस्ट की मेजबानी, फिर भी दादा के चेहरे पर है मुस्कान, सौरव गांगुली ने बताया असली कारण
Mar 31, 2026 | 10:23 PMतेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना: मां ने दो बेटों की हत्या कर खुद भी कर ली खुदकुशी
Mar 31, 2026 | 10:11 PMराज्य में नहीं बढ़ेगी रेडी रेकनर की दर, घर खरीदारों, विकासकों को बड़ी राहत
Mar 31, 2026 | 10:11 PMगंदे कपड़ों पर मिली सजा ने ले ली जान! स्कूल में अपमानित महसूस करने वाली छात्रा ने घर जाकर किया सुसाइड- VIDEO
Mar 31, 2026 | 10:02 PMवीडियो गैलरी

ईरान का बड़ा फैसला, होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों से वसूलेगा टोल; भारत की बढ़ेगी मुश्किलें- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:45 PM
बिहार में पार्टी को खड़ा करने में जुटी कांग्रेस, नए जिला अध्यक्षों पर खेला दांव; RJD-BJP वोट बैंक पर सीधी नजर
Mar 31, 2026 | 09:39 PM
सीएम योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, यूपी एसटीएफ ने बिहार से दबोचा- VIDEO
Mar 31, 2026 | 09:31 PM
चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM
यूट्यूबर बनाम एआरटीओ! ट्रक ड्राइवर ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mar 30, 2026 | 10:47 PM
CAPF बिल पर राज्यसभा में हंगामा, संजय सिंह ने उठाया पुलवामा शहीदों का मुद्दा; जानें क्या कहा?
Mar 30, 2026 | 10:33 PM














