-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Why Do The Dates Of Amarnath Yatra Change Every Year What Is The Reason Behind It
हर साल क्यों बदल जाती है अमरनाथ यात्रा की तारीख? पहले 30 जून, इस साल 3 जुलाई, क्या है इसके पीछे की वजह?
- Written By: अक्षय साहू
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा हर साल अलग अलग तारीख पर क्यों शुरू होती है जानिए हिंदू पंचांग का गणित और अमरनाथ गुफा के कठिन रास्तों से जुड़ी यह पूरी जरूरी जानकारी।

अमरनाथ यात्रा आज से शुरू (AI जनरेटेड फोटो)
Why Amarnath Yatra Dates Change Every Year: 3 जुलाई 2026 से अमरनाथ यात्रा शुरु हो गई है। शुक्रवार को यात्रियों का पहला जत्था जम्मू से निकलकर पहलगाम पहुंचेगा, जहां से यात्री बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पैदल यात्रा की शुरुआत करेंगे। अमरनाथ यात्रा हर साल होती है, जिसमें भारत के अलावा दूसरे देशों में रहने वाले लोग भी शामिल होते हैं।
दिलचस्प बात ये है कि हर साल यह यात्रा अलग-अलग तारीख पर शुरू होती है। 2021 में यह यात्रा 28 जून को शुरू हुई थी, तो 2023 में 1 जुलाई को। अमरनाथ यात्रा को लेकर ऐसा सालों से होता आ रहा है। ऐसे में सवाल आता है कि आखिर अमरनाथ की यात्रा हर साल अलग-अलग तारीख पर क्यों शुरू होती है?
सम्बंधित ख़बरें
ATS का बड़ा एक्शन: गुजरात और MP से जैश-ए-मोहम्मद के 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, लगीं UAPA की सख्त धाराएं
चन्नी गुट की खुली बगावत! राजा वडिंग के खिलाफ खोला मोर्चा, पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें
Mrityu Panchak: आज रात आधी रात के बाद शुरू होगा ‘मृत्यु पंचक’, अगले 5 दिन भूलकर भी न करें ये काम
ई-रिक्शा बंद करने वाले चीनी ऐप पर गिरी गाज! केंद्र सरकार ने BAT BMS ऐप किया बैन, गूगल और एप्पल को दिए आदेश
हर साल बदलती है अमरनाथ यात्रा की तारीख (AI जनरेटेड फोटो)
हिंदू पंचांग के मुताबिक होती है यात्रा
अमरनाथ यात्रा की तारीख हिंदू पंचांग या विक्रम संवत के मुताबिक तय होती है। इसका अंग्रेजी कैलेंडर या धार्मिक मान्यताओं से कोई लेना-देना नहीं है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, आषाढ़ मास के शुरू होने के बाद अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होती है, जो श्रावण पूर्णिमा यानी रक्षाबंधन के दिन तक चलती है। इस दौरान अमरनाथ गुफा में मौजूद शिवलिंग अपने पूर्ण आकार में ले चुका होता है।
कौन तय करता है यात्रा की तारीख?
अमरनाथ यात्रा कब और किस दिन शुरु होगी इसका निर्णय श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (SASB) द्वारा तय किया जाता है। अमरनाथ गुफा के पुजारी और पुरोहित हिंदू पंचांग के अनुसार यात्रा की तारीख बोर्ड को बताते हैं। इसके बाद बोर्ड मौसम और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करता है और जब उन्हें लगता है कि यात्रा के लिए पुजारियों और पुरोहितों द्वारा तय तारीख में कोई बड़ी दिक्कत नहीं होगी। इसके बाद उस तारीख का ऐलान कर दिया जाता है।
अमरनाथ गुफा (AI जनरेटेड फोटो)
अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई से शुरू हुई है, जो अब अगले 57 दिन तक जारी रहेगी और 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन खत्म होगी। पिछले साल यात्रा इससे अधिक दिन चली थी। वहीं 2024 में यात्रा के लिए सिर्फ 38 दिन ही मिले थे।
अंग्रेजी कैलेंडर से कितना अलग है हिंदू कैलेंडर?
प्रचलित अंग्रेजी कैलेंडर सूर्य की गति पर आधारित है, जिसमें साल के 365 दिन तय होते हैं। जबकि हिंदू कैलेंडर (पंचांग) ठीक इसके विपरीत है और यह सूर्य और चंद्रमा दोनों की गतियों की गणना करता है और इन्हीं के आधार पर ही इसकी तारीख तय होती है। हिंदू पंचांग में कई बार तिथि और मास दोपहर में भी बदल सकते है। जबकि अंग्रेजी कैलेंडर में ऐसा नहीं होता है।
अंग्रेजी कैलेंडर से अलग है हिंदू पंचांग (AI जनरेटेड फोटो)
इसरे अलावा हिंदू कैलेंडर में एक चंद्र वर्ष 354 दिनों का होता है। जबकि अंग्रेजी कैलेंडर एक साल 365 दिन का होता हैइ। यानी दोनों के बीच हर साल 11 दिन का फर्क होता है। इस फर्क को दूर करने के लिए हर तीन साल में हिंदू कैलेंडर एक अतिरिक्त अधिक जोड़ दिया जाता है, जिसे अधिक मास कहा जाता है। इस बदलाव के चलते हिंदू कैलेंडर में पूर्णिमा की तिथि भी बदल जाती है। यही कारण है कि अमरनाथ यात्रा की तारीख में हर साल एक-दो दिन आगे पीछे हो जाती है।
लाखों श्रद्धालु करेंगे दर्शन
अमरनाथ गुफा तक पहुंचने के रास्ते (AI जनरेटेड फोटो)
श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के मुताबिक, इस साल बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए 3.5 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। रक्षाबंधन तक चलने वाली इस यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस बार श्रद्धालुओं की संख्या डेढ़ लाख कम है। 2025 में करीब 5 लाख लोगों ने अमरनाथ की यात्रा की थी।
बेहद कठिन है अमरनाथ की यात्रा
श्रद्धालुओं के लिए कैंप लगाती है सरकार ( AI जनरेटेड फोटो)
अमरनाथ यात्रा को बेहद कठिन माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह इसकी ऊंचाई है। अमरनाथ की गुफा 5,486 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस ऊंचाई पर हवा पतली होती है और कई बार लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होती है। यह दो रास्तों से पहुंचा जा सकता है। जिसमें पहला है बालटाल मार्ग, इस रास्ते में यात्रियों को सिर्फ 14 किलोमीटर की चढ़ाई करनी होती है। यह अमरनाथ जाने का सबसे छोटा रास्ता है, लेकिन यह बेहद कठिन है।
यह भी पढ़ें- Jagannath Temple Puri: भगवान जगन्नाथ को क्यों चढ़ाया जाता है ‘बेंत’? जानिए मां यशोदा से जुड़ा भावुक किस्सा
इसलिए श्रद्धालु पहलगाम वाले दूसरे रास्ते से अमरनाथ यात्रा करते हैं। इस रास्ते से श्रद्धालुओं को गुफा तक पहुंचने के लिए 36 से 48 किलोमीटर पैदल यात्रा करना पड़ती है। श्रद्धालु इसे दो से तीन दिन में पूरा करते हैं। इस दौरान सरकार श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए रास्ते में अलग-अलग व्यवस्था करती है। जैसे सोने के लिए टेंट, फ्री लंगर और मेडिकल उपचार की सुविधाएं, ताकि श्रद्धालुओं को कम से कम परेशानियों का सामना करना पड़े।
Why do the dates of amarnath yatra change every year what is the reason behind it
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP: UCC लागू करने की तैयारी, गुजरात मॉडल पर आधारित होगा कानून, CM मोहन यादव के सामने ड्राफ्ट का प्रेजेंटेशन
Jul 03, 2026 | 04:37 PMवसंतराव नाईक की जयंती पर यवतमाल में कृषि दिवस; जिलाधिकारी ने खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता का आश्वासन दिया
Jul 03, 2026 | 04:35 PMनागपुर में अवैध यात्री परिवहन पर एसटी का बड़ा एक्शन, 34 वाहनों पर कार्रवाई, 27,300 रुपये जुर्माना
Jul 03, 2026 | 04:32 PMSweet Corn Soup Recipe: मानसून में घर पर बनाएं क्रीमी और हेल्दी स्वीट कॉर्न सूप, हर घूंट देगा सुकून
Jul 03, 2026 | 04:28 PMNagabandham Review: 100 करोड़ के बजट और वीएफएक्स भी नहीं बचा सके फिल्म, कमजोर कहानी ने किया दर्शकों को निराश
Jul 03, 2026 | 04:28 PMजल सत्याग्रह के बीच भाकियू (युवा) अध्यक्ष अनुज सिंह पर पीडीए का शिकंजा, एक साथ 8 एफआईआर दर्ज
Jul 03, 2026 | 04:28 PMउद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका! उपनेता शुभांगी पाटिल हजारों कार्यकर्ताओं के साथ शिंदे गुट में होंगी शामिल
Jul 03, 2026 | 04:27 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














