Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बंगाल में चुनावी हलचल के बीच पीएम मोदी से मिलने पहुंचे अधीर रंजन चौधरी, जानें क्या हुई बात

Congress Leader Adhir Meets PM Modi: कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री से अपील की कि वे सभी राज्य सरकारों को संवेदनशील बनाने के लिए निर्देश दें, जिससे प्रवासी मजदूरों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव ना हो।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Dec 30, 2025 | 01:31 PM

पीएम मोदी, अधीर रंजन चौधरी (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Adhir Ranjan Chowdhury News: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर देश के अलग-अलग हिस्सों, विशेष रूप से भाजपा शासित राज्यों में बंगाली भाषी लोगों पर हो रहे कथित हमलों का मुद्दा उठाया। उन्होंने प्रधानमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक तनाव और हिंसा को बढ़ा सकती हैं।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में चौधरी ने कहा कि बंगाली बोलने वाले प्रवासी मजदूरों का एकमात्र “दोष” यह है कि वे बंगाली भाषा में बात करते हैं, जिसे कई स्थानों पर प्रशासन गलत तरीके से पड़ोसी देश बांग्लादेश से आया अवैध घुसपैठिया मान लेता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी भ्रम के कारण बंगाली भाषी लोगों को परेशान किया जा रहा है और उन्हें उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है।

सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव बढ़ रहा

चौधरी ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि पश्चिम बंगाल के कई इलाके मुस्लिम बहुल हैं और उनकी सीमा बांग्लादेश से लगती है। देश के अन्य राज्यों में बंगाली भाषी लोगों के खिलाफ हो रही कार्रवाइयों की वजह से इन सीमावर्ती क्षेत्रों में भी समुदायों के बीच तनाव बढ़ रहा है। उन्होंने आगाह किया कि समय रहते हालात नहीं संभाले गए तो राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने दिखाया बड़ा दिल, शिवराज सिंह के खिलाफ सभी मानहानि केस लिए वापस

कांग्रेस को बड़ा झटका… नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में होंगे शामिल, इस मुस्लिम नेता का बसपा सरकार में था दबदबा

भारत के बंटवारे की साजिश रच रहे राहुल गांधी? भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लगाए गंभीर आरोप

कार्यकर्ताओं के बीच ये हॉलीवुड हीरो कौन? जयवर्धन सिंह के साथ जीतू पटवारी का मजाकिया अंदाज वायरल, देखें VIDEO

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वे सभी राज्य सरकारों को संवेदनशील बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी करें, ताकि देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रवासी मजदूरों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव, हिंसा या उत्पीड़न न हो। चौधरी ने जोर देते हुए कहा कि भारत की विविधता उसकी सबसे बड़ी ताकत है और भाषा या क्षेत्र के आधार पर किसी नागरिक के साथ अन्याय स्वीकार नहीं किया जा सकता।

बांग्लादेशी होने के शक में हत्या

इस बीच हाल की घटनाओं ने इस मुद्दे को और गंभीर बना दिया है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर इलाके के रहने वाले 30 वर्षीय प्रवासी मजदूर ज्वेल राणा की ओडिशा के संबलपुर में ‘बीड़ी’ को लेकर हुए विवाद के बाद कथित तौर पर हत्या कर दी गई। इसी तरह मुंबई में भी दो प्रवासी मजदूरों को बांग्लादेश के अवैध अप्रवासी होने के संदेह में गिरफ्तार किए जाने के मामले सामने आए हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल प्रवासी कल्याण बोर्ड का दावा है कि पिछले 10 महीनों में देश के विभिन्न हिस्सों से बंगाली भाषी प्रवासी मजदूरों के उत्पीड़न से जुड़ी 1,143 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से ज्यादातर मामले भाजपा शासित राज्यों से संबंधित बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें- …तो यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा, बंगाल में गरजे अमित शाह, प्वाइंट्स में समझें प्रमुख बातें

कांग्रेस ने इन घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है। पार्टी ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो और देश में कहीं भी किसी नागरिक के साथ भाषा या पहचान के आधार पर भेदभाव न किया जाए।

Why congress leader adhir ranjan chowdhury meets pm modi attacks on bangla speaking migrants

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 30, 2025 | 01:31 PM

Topics:  

  • Adhir Ranjan Chowdhury
  • Congress
  • West Bengal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.