अडानी के बाद अब किसकी बारी? हिंडनबर्ग की एक ट्वीट ने भारत में मचाया तहलका
हिंडनबर्ग रिसर्च जिसने जनवरी 2023 को अडानी समूह को हिलाकर रख दिया है, शनिवार सुबह उसके एक सोशल मीडिया पोस्ट नें भारतीय बाजार में तहलका मचा दिया है। जहां अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने शनिवार की सुबह एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि भारत में भारत में जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है।
- Written By: शुभम पाठक
हिंडनबर्ग रिसर्च (सोर्स:- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप की नींव हिलाकर रख देने वाले अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने एक बार फिर भारतीय बाजार में तहलका मचा दिया है। जहां हिंडनबर्ग ने भारत को लेकर शनिवार की सुबह एक बड़ी घोषणा की है। जिसके बाद से भारतीय बाजार में बातें तेज हो गई है कि हिंडनबर्ग की इस बार की रिपोर्ट किसके लिए घातक बनने वाली है।
शनिवार की सुबह हिंडनबर्ग ने एक्स पर पोस्ट करते हुए एक और बड़े खुलासे का संकेत दिया है। जहां हिंडनबर्ग रिसर्च ने लिखा है कि भारत में जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है, हालांकि हिंडनबर्ग ने इस बारे में कुछ नहीं बताया है कि क्या और कौन सी बड़ी बात होने वाली है। कंपनी की इस पोस्ट को लेकर माना जा रहा है कि हिंडनबर्ग रिसर्च एक बार फिर किसी भारतीय कंपनी को लेकर बड़ा खुलासा करने वाली है।
Something big soon India — Hindenburg Research (@HindenburgRes) August 10, 2024
सम्बंधित ख़बरें
केरल के प्रसिद्ध मंदिर Sree Padmanabhaswamy Temple से सोने और हीरे के कीमती आभूषण लापता, रिपोर्ट से मचा हड़कंप
क्या आप भारत से हैं? नहीं हैं तो मेरे देश से दफा हो जाओ… जानिए इस वायरल वीडियो का सच
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
UAE का मेगा प्लान! नई पाइपलाइन से बाईपास होगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानिए भारत के लिए इसके क्या हैं मायने
अडानी ग्रुप को किया था तबाह
आपको याद होगा कि अडानी ग्रुप पर 24 जनवरी 2023 को रिपोर्ट आने के बाद उनके सभी शेयरों में भारी गिरावट देखी जाने लगी थी। इसके बाद कंपनी के वैल्यूवेशन भी तेजी से गिर गया था। इससे उबरने में अडानी ग्रुप को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। कहा जा रहा था कि इसके चलते अडानी ग्रुप की वैल्यूवेशन कुछ ही दिनों में 86 अरब डॉलर तक घट गई थी।
ये भी पढ़ें:- मोदी सरकार ने नई रेल परियोजनाओं को दी मंजूरी, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों को मिलेगा फायदा
इसके अलावा इस साल जून में हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक बार फिर चर्चा में आने लगा था, जब उसके द्वारा इस बात का खुलासा किया कि पूंजी बाजार नियामक सेबी ने उसको नोटिस जारी करके तलब किया है। साथ ही उसके खिलाफ भारतीय नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया था और एक नोटिस जारी करके सवाल पूछे थे।
अडानी के बाद अब किसकी बारी?
24 जनवरी 2023 का वो दिन जब अडानी ग्रुप के बारे में रिपोर्ट बताते हुए हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप को तबाह कर दिया था, जिसके बाद लोगों के मन में एक सवाल खड़ा हो रहा है कि अब अडानी के बाद किसकी बारी है? क्या एक बार फिर अडानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग कोई रिपोर्ट पेश करने वाला है या फिर इस बार कोई और कंपनी उसके निशाने पर है। हलांकि हिंडनबर्ग के सोशल मीडिया पोस्ट की माने तो पोस्ट से अभी तक किसी के नाम का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इस पोस्ट का भारतीय बाजार पर अच्छा खासा असर देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:-कॉलेज कैंपस में जूनियर डॉक्टर की नग्न अवस्था में लाश मिलने पर गर्म हुई बंगाल की राजनीति, बीजेपी नेता ने उठाई ये मांग
क्या है हिंडनबर्ग रिसर्च
हिंडनबर्ग रिसर्च एलएलसी एक अमेरिकी निवेश अनुसंधान फर्म है, जो 2017 में नाथन एंडरसन द्वारा स्थापित की गयी थी। नाथन एंडरसन न्यूयॉर्क स्थित निवेश प्रबंधन फर्म हिंडेनबर्ग रिसर्च के संस्थापक हैं।
