Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जिस कमेटी ने की UGC नियमों की सिफारिश…उसके अध्यक्ष थे दिग्विजय सिंह, बृज भूषण शरण सिंह के बेटे भी थे शामिल

UGC New Rules Controversy: जिस संसदीय समिति की सिफारिशों पर यह यूजीसी नियम बना है उसकी अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह कर रहे हैं। इस समिति में दोनों दोनों सदनों से 30 सदस्य शामिल थे।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jan 27, 2026 | 05:03 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

Parliamentary Committee on UGC:  यूजीसी ने 13 जनवरी को एक नोटिफिकेशन जारी किया, जिसमें सभी यूनिवर्सिटीज, कॉलेज और हायर एजुकेशन संस्थानों को अपने संस्थानों में एक इक्विटी कमेटी बनाने का आदेश दिया गया है। यह कमेटी तय समय सीमा के अंदर एससी-एसटी और ओबीसी कैटेगरी के छात्रों, शिक्षकों, या नॉन-टीचिंग स्टाफ के खिलाफ भेदभाव की शिकायतों को सुनेगी और उनका समाधान करेगी।

देश भर में सवर्ण समुदाय इस यूजीसी नियम का विरोध कर रहा है। खास बात यह है कि जिस संसदीय समिति की सिफारिशों के आधार पर यह यूजीसी नियम बना है उसकी अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह कर रहे हैं। इस समिति में संसद के दोनों सदनों के 30 सदस्य हैं, जिनमें कई बीजेपी सांसद भी शामिल हैं जो सवर्ण समुदाय से हैं।

दिग्विजय सिंह थे कमेटी के अध्यक्ष

दरअसल, यह सिफारिश शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल मामलों की संसदीय स्थायी समिति ने की थी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह इस समिति के अध्यक्ष हैं। इसमें 21 लोकसभा और 9 राज्यसभा सांसद शामिल हैं। कुछ नाम काफी चौंकाने वाले हैं।

सम्बंधित ख़बरें

BMC में ‘किंगमेकर’ शिंदे सेना के तेवर हुए तल्ख, 29 पार्षदों का रजिस्ट्रेशन रद्द, क्या टूटेगी महायुति?

UGC रूल्स पर छिड़ा घमासान…तो मैदान में आए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बोले- किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा

UGC के नए नियमों पर बढ़ी रार: प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा वार, कहा- छात्रों में नफरत फैलाना बंद करे सरकार

भाजपा के ‘घर’ में लगी आग…विपक्ष चुपचाप सेंक रहा हाथ, UGC के नए नियम डुबो देंगे BJP की लुटिया?

कमेटी में राज्यसभा से कौन-कौन था?

क्रम संख्या सांसद का नाम पार्टी
1 दिग्विजय सिंह कांग्रेस
2 भीम सिंह भाजपा
3 घनश्याम तिवाड़ी भाजपा
4 रेखा शर्मा भाजपा
5 सी. सदानंदन मास्टर भाजपा
6 सिकंदर कुमार भाजपा
7 बिकास रंजन भट्टाचार्य CPM
8 सुनेत्रा पवार एनसीपी (AP)
9 स्वाती मालीवाल पूर्व ‘आप’ सांसद

पार्टी प्रतिनिधित्व के मामले में समिति में बीजेपी के 16 सदस्य, कांग्रेस के 4, समाजवादी पार्टी के 3, तृणमूल कांग्रेस के 2, सीपीआई(एम) के 1, डीएके के 1, एनसीपी (अजित पवार गुट) के 1, एनसीपी (शरद पवार गुट) के 1 और आम आदमी पार्टी के 1 पूर्व सदस्य शामिल हैं। दूसरे शब्दों में, सत्ताधारी बीजेपी का इस समिति में 50 प्रतिशत से ज़्यादा प्रतिनिधित्व है।

लोकसभा से कमेटी में कौन-कौन था?

क्रम संख्या सांसद का नाम पार्टी
1 अभिजित गंगोपाध्याय भाजपा
2 रविशंकर प्रसाद भाजपा
3 संबित पात्रा भाजपा
4 बांसुरी स्वराज भाजपा
5 बृजमोहन अग्रवाल भाजपा
6 दग्गुबाती पूरंदेश्वरी भाजपा
7 दर्शन सिंह चौधरी भाजपा
8 हेमांग जोशी भाजपा
9 कामाख्या प्रसाद तासा भाजपा
10 करण भूषण सिंह भाजपा
11 शोभनाबेन महेंद्र सिंह बरैया भाजपा
12 अमर शरदराव काले एनसीपी (SP)
13 अंगोमचा बिमोल अकोईजाम कांग्रेस
14 डी. एन. कुरियाकोसे कांग्रेस
15 वर्षा एकनाथ गायकवाड़ कांग्रेस
16 जितेंद्र कुमार दोहरे सपा
17 जियाउर्रहमान बर्क सपा
18 राजीव राय सपा
19 कालिपाड़ा सरेन खेरवाल टीएमसी
20 रचना बनर्जी टीएमसी
21 थमिझाची थंगापांडियन (उर्फ टी. सुमथि) डीएमके

यह भी पढ़ें: भाजपा के ‘घर’ में लगी आग…विपक्ष चुपचाप सेंक रहा हाथ, UGC के नए नियम डुबो देंगे BJP की लुटिया?

यूजीसी नियमों की सिफारिश करने वाली संसदीय समिति की अध्यक्षता कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह जरूर कर रहे थे, लेकिन संख्याबल के आधार पर देखा जाए तो इस स्थायी संसदीय समिति में भारतीय जनता पार्टी के सांसद आधे से ज्यादा थे। वहीं, कुछ सांसद एनडीए गठबंधन के दलों से भी थे। यही वजह है कि इस मुद्दे पर बीजेपी को नाराजगी झेलनी पड़ रही है।

Who were 30 members of parliamentary committee behind ugc regulations complete explainer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 27, 2026 | 05:03 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Digvijaya Singh
  • UGC

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.