DU से पढ़ाई, 2022 बैच की अफसर…कौन हैं कांवड़ियों की पैर दबाने वाली वायरल DSP?
Who is Rishika Singh: UP पुलिस की DSP ऋषिका सिंह अपनी ड्यूटी के साथ सेवा भाव को लेकर चर्चा में हैं। वह इन दिनाें कावंड मार्ग पर तैनात हैं, कावंड़ियों के पैर दबाते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
DSP ऋषिका सिंह (Image- Social Media)
Who is Rishika Singh: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस की तरफ से कावड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अधिकारी, कांवड़ यात्रा को लेकर बखूबी अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। इसी सुरक्षा व्यवस्था तथा ड्यूटी के बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।
इस वीडियो में मुजफ्फरनगर की महिला पुलिस अधिकारी महिला कावड़ियों के पैर दबाते हुए दिख रही हैं। अपनी ड्यूटी तथा फर्ज के साथ-साथ श्रद्धा और सेवा भाव की मिसाल देती इस महिला पुलिस अधिकारी की हर कोई तारीफ कर रहा है।
अखिलेश ने की तारीफ
सोशल मीडिया पर महिला पुलिस अधिकारी की वीडियो खूब वायरल हो रही है। समाजवादी पार्टी के अद्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी वीडियो शेयर कर महिला अधिकारी की प्रशंसा की है।
सम्बंधित ख़बरें
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
प्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत; अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा, एकांतिक दर्शन पर भी रोक
लखीमपुर खीरी में भयानक सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक में जोरदार भिड़ंत; नौ लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
इफ्तार पार्टी कर गंगा में हड्डियां फेंकने वाले आठों आरोपियों को बेल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
सेवा का भाव अच्छा है अगर उसके पीछे का भाव अच्छा है। pic.twitter.com/SarHjnRZ8w — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) July 18, 2025
कौन हैं ये महिला डीएसपी?
वीडियो में जो महिला पुलिस अधिकारी दिख रही हैं, वो मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना की सीओ हैं। महिला अधिकारी का नाम ऋषिका सिंह है। वो डीएसपी के पद पर हैं, जिनकी फुगाना के सर्किल ऑफिसर के तौर पर नियुक्ति की गई है।
एक न्यूज चैनल से बातचीत में उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान गुरुवार रात मुजफ्फरनगर शामली बॉर्डर पर वो एक कावड़िया सेवा कैंप में पहुंची थी। वहां उन्होंने बताया कि वहां कुछ महिला शिव भक्त कांवड़िया पैदल यात्रा के कारण पीड़ा महसूस कर रही थी। उनके पैरों में दर्द हो रहा था। उन्होंने कहा कि ऐसे में उनसे रहा नहीं गया और वो सेवा में लग गईं।
ऋषिका सिंह (Image- Social Media)
डीयू से की है पढ़ाई
बता दें कि ऋषिका का बचपन लखनऊ में बीता है और उनकी स्कूली शिक्षा भी लखनऊ में ही हुई है। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वो दिल्ली आ गईं, जहां दौलत राम कॉलेज से उन्होंने बीए ऑनर्स किया। ग्रेजुएशन खत्म होने के बाद वो यूपीएसससी की तैयारी में लग गईं।
यह भी पढ़ें- गंगा नदी में आया रामसेतु का पत्थर? पूजन-अर्चन को उमड़ा जन सैलाब, देखें- VIDEO
2022 में बनीं डीएसपी
ऋषिका सिंह, यूपीपीएससी क्लियर कर पुलिस सेवा में आई हैं। उन्होंने साल 2022 में सफलता प्राप्त की। 80वीं रैंकिंग आने के बाद उनको डीएसपी की पोस्ट मिली। ऋषिका ने पहली बार 2019 में पीसीएस परीक्षा दी थी, लेकिन वो सफल नहीं हो पाई थीं। साल 2020 में वह इंटरव्यू में असफल हो गईं और 2021 में भी इंटरव्यू में छंट गईं। आखिरकार 2022 में वे सफल हुईं।
