पूर्व IFS अधिकारी से राम मंदिर ट्रस्ट के ‘बॉस’ बनने तक, जानें कौन हैं हरदोई के कृष्ण मोहन?
Ram Mandir Trust New Secretary: कौन हैं कृष्ण मोहन? राम मंदिर ट्रस्ट के नए अंतरिम महासचिव बने पूर्व IFS अधिकारी कृष्ण मोहन का जानें पूरा बैकग्राउंड, हरदोई से कनेक्शन और प्रशासनिक सफर।
- Written By: अर्पित शुक्ला
कृष्ण मोहन
Who is Krishna Mohan: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी महाराज ने जानकारी दी कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। दोनों के पद छोड़ने के बाद फिलहाल उनके कार्यों की जिम्मेदारी कृष्ण मोहन को सौंपी गई है।
गोविंद गिरी महाराज ने बताया कि अभी ट्रस्ट के नए महासचिव के नाम की घोषणा नहीं की गई है। अंतरिम व्यवस्था के तहत कृष्ण मोहन दोनों पदाधिकारियों के कार्यों का संचालन करेंगे। स्थायी महासचिव की नियुक्ति को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक फैसला सार्वजनिक नहीं किया गया है।
कौन हैं कृष्ण मोहन?
कृष्ण मोहन हाल ही में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य बनाए गए हैं। उनका चयन ट्रस्ट सदस्य रहे कामेश्वर चौपाल के निधन से रिक्त हुई सीट पर सर्वसम्मति से किया गया था। वे भारतीय वन सेवा (IFS) के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और महाराष्ट्र कैडर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सेवानिवृत्ति के बाद से वे उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रहकर सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। ट्रस्ट की ओर से कहा गया था कि कृष्ण मोहन का मनोनयन सामाजिक समावेश और व्यापक प्रतिनिधित्व की भावना को मजबूत करने वाला कदम है।
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर दान चोरी विवाद: SIT जांच के बीच ट्रस्ट की बैठक; गोपाल राव के मीटिंग में शामिल होने पर लगी रोक
चढ़ावा चोरी मामले में FIR कराने वाले कृष्ण मोहन को सौंपी गई ट्रस्ट की जिम्मेदारी, बैठक में क्या फैसले लिए गए?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने CBI जांच की याचिका खारिज की, SC में पहले से लंबित है केस
‘मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए’… अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किया फोन, फिर 15 करोड़ की डील हुई फाइनल
हरदोई से रखते हैं संबंध
कृष्ण मोहन उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र स्थित चंद्रपुर गांव के मूल निवासी हैं। वर्तमान में वे हरदोई शहर के सिनेमा रोड स्थित अपने आवास से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अब चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार होने के बाद ट्रस्ट के प्रशासनिक कार्यों की अंतरिम जिम्मेदारी भी कृष्ण मोहन के पास होगी। वहीं, ट्रस्ट के नए महासचिव की नियुक्ति को लेकर अंतिम निर्णय का इंतजार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से महंत नृत्य गोपाल दास ने बनाई दूरी, बोले- मुझे PM मोदी और CM योगी पर पूरा भरोसा
बता दें कि गोविंद गिरी महाराज ने कहा कि राम मंदिर के ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। अब दोनों के कामकाज को कृष्ण मोहन संभालेंगे। फिलहाल इस बात का ऐलान नहीं हुआ है कि नया महासचिव कौन होगा, लेकिन अंतरिम तौर पर कृष्ण मोहन को कमान मिली है। वह दोनों के कामकाज को देखेंगे।
