Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस में क्या है अलग, क्यों 15 अगस्त को PM, 26 जनवरी को राष्ट्रपति ही फहराते हैं तिरंगा

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Jan 23, 2024 | 04:40 PM

गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस में क्या है फरक

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: 75 वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) में अब बस कुछ भी दिन बचे है। इस राष्ट्रीय पर्व की तैयारियां पुरे देश में बड़े उत्साह के साथ हो रही है। दिल्ली के कर्तव्यपथ पर परेड के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल की जा रही है, वही सभी स्कूलों में गणतंत्र दिवस के लिए बच्चों द्वारा तैयारियां जारी है। देश के बड़े राष्ट्रीय उत्सव के तोर पर हम दो दिन मनाते है, पहला है गणतंत्र दिवस और दूसरा है स्वतंत्रता दिवस (Independence Day)। 

वैसे तो इन दोनों दिनों को हम बड़े ही अच्छे से मनाते है, लेकिन क्या आपको इन दोनों दिनों की भिन्नता पता है? क्या आप जानते है इन दोनों दिनों का कार्यक्रम अलग-अलग जगह क्यों होता है? क्यों 15 अगस्त को पीएम, 26 जनवरी को राष्ट्रपति ही तिरंगा फहराते हैं? नहीं जानते न? तो चलिए आज हम आपको इन्हीं सवालों के जवाब देते है। आइए जानते है गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस में क्या फर्क  है… 

स्वतंत्रता पर देश को गुलामी की जंजीरों से आजादी दिलाने वाले क्रांतिवीरों को याद किया जाता है। देश में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीयके तौर पर मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री झंडारोहण करते हैं तो गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने की जिम्मेदारी राष्ट्रपति निभाते हैं, कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? आइए समझते हैं कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता है और क्यों दोनों राष्ट्रीय पर्वों पर झंडा फहराने का नियम अलग-अलग हैं। 

अलग-अलग तरीकों से झंडारोहण 

जैसा कि हम सब जानते है 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ था, जबकि 15 अगस्त गुलामी की जंजीरों से आजादी मिलने के प्रतीक स्वरूप् मनाया जाता है। इसमें खास बात ये है कि 15 अगस्त के दिन ध्वजारोहण के लिए झंडे को नीचे बांधकर रस्सी से ऊपर ले जाया जाता है, इसके बाद फहराया जाता है। ऐसा 15 अगस्त 1947 को मिली आजादी के सम्मान में किया जाता है, जबकि गणतंत्र दिवस पर झंडा ऊपर ही बांधा जाता है और खोलकर फहराया जाता है। इस तरह दोनों राष्ट्रीय पर्व के झंडारोहण में फर्क है। 

स्वतंत्रता दिवस पर PM और गणतंत्र पर राष्ट्रपति ही क्यों फहराते हैं तिरंगा 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर देश के प्रधानमंत्री ही झंडारोहण करते हैं। दरअसल 15 अगस्त 1947 से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है, उस वक्त देश मे संविधान लागू नहीं था। न ही तब तक राष्ट्रपति ने पदभार ग्रहण किया था। इसीलिए पहली बार तिरंगा झंडा तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने फहराया था। तब से ये परंपरा चली आ रही है। गणतंत्र दिवस संविधान लागू होने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, इसीलिए इस दिन राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं, क्योंकि वे देश के संवैधानिक प्रमुख हैं। इस तरह दोनों राष्ट्रीय पर्व अलग-अलग मान्यवर द्वारा झंडा फहराया जाता हैं। 

कार्यकम की जगहें भी हैं अलग-अलग 

जैसा कि हम सब जानते है इन दोनों पर्व के लिए अलग-अलग जगहें चुनी गई है। जी हां स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण लाल किले की प्राचीर पर होता है, यहीं से प्रधानमंत्री देश की जनता को संबोधित करते हैं। वहीं बात करें गणतंत्र दिवस को तो इस दिन के कार्यक्रम का आयोजन कर्तव्यपथ पर होता है। यहां भव्य परेड भी निकलती है। 

दोनों दिनों के कार्यक्रम में फरक 

जहां स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण के बाद प्रधानमंत्री देश की जनता को संबोधित करते हैं। गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड निकाली जाती है और झांकियां भी प्रदर्शित की जाती हैं। 

What is different between republic day and independence day

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 23, 2024 | 04:40 PM

Topics:  

  • Independence Day

सम्बंधित ख़बरें

1

PM मोदी ने बताया विकसित भारत का रोड मैप, रक्षा-टेक्नोलॉजी और कृषि में भारत के स्वालंबन की छलांग

2

निशानेबाज: मोदी ने क्यों नहीं किया नेहरू को याद, शरद पवार ने छेड़ा नया विवाद

3

गोंदिया में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जिले के समग्र विकास के लिए शासन प्रतिबद्ध: लोढ़ा

4

15 अगस्त को मिली कटी-फटी आजादी…विजयवर्गीय के बयान से आया सियासी भूचाल, देखें- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.