Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NEET छात्रों को बड़ी राहत! परीक्षा के दिन बिना रुकावट दौड़ेंगी ट्रेनें, रेलवे ने रद्द किया जंबो ब्लॉक

NEET UG 2026 Exam: नीट परीक्षा के परीक्षा वाले दिन कोई जंबो ब्लॉक नहीं लगाया जाएगा। यूपी में छात्रों को बस किराए में 50% छूट और विशेष सुविधाएं मिलेंगी।

  • Written By: वंदना शर्मा
Updated On: Jun 17, 2026 | 09:26 AM

ट्रेन और नीट यूजी छात्र (सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Western Railway No Mega Block: 21 जून को होने जा रही नीट की परीक्षा को लेकर वेस्टर्न रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है। वेस्टर्न रेलवे ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी है कि रविवार को होने वाली नीट यूजी की परीक्षा को मद्देनजर रखते हुए कोई भी ‘मेगा ब्लॉक’ नहीं होगा। ट्रेन के निर्धारित समय में एक मिनट की भी देरी नहीं होगी।

किराए में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को IANS से बात करते हुए कहा कि 21 जून को प्रदेश के 59 जनपदों में आयोजित होने वाली नीट की परीक्षा में लगभग साढे़ तीन लाख अभ्यर्थी शामिल है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि परिक्षा में भाग लेने वाले सभी छात्रों को उत्तर प्रदेश राज्यन सड़क परिवहन निगम की बसों में प्रवेश पत्र दिखाने पर किराए में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जो अभ्यर्थी दूसरे जिलों में परीक्षा देने पहुंचेंगे और जिनके पास ठहरने की व्यवस्था नहीं होगी। उनके लिए अस्थायी आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

सीएम योगी ने दिए निर्देश

  • सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
  • परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो।
  • दूसरे जिलों से आने वाले छात्रों के लिए अस्थायी ठहरने की व्यवस्था की जाए।
  • अफवाह और फर्जी जानकारी फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

अफवाहों पर सख्ती

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर फैलने वाली अफवाहों, भ्रामक या गलत सूचनाओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों पर किसी भी प्रकार की अफवाह प्रसारित करने के प्रयासों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और यदि कोई भी व्यक्ति ऐसा करता पाया गया तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

सम्बंधित ख़बरें

E20 के खिलाफ PM आवास मार्च पर रोके गए केजरीवाल, सरकार को सौंपी 2.33 लाख हस्ताक्षरों वाली याचिका

Air India Flight Turbulence: फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में जबरदस्त टर्बुलेंस, कई यात्री घायल

6 साल बाद तस्करों के चंगुल से आजाद हुई नाबालिग,1 लाख में हुआ था सौदा, फर्जी आधार पर कराई जबरन शादी

Delhi Health Scam: धूल फांक रहीं 448 एक्स-रे मशीनें, 650 करोड़ के घोटाले में PMO सख्त, जानिए पूरा मामला

यह भी पढें: सोशल मीडिया पोस्ट पर फंसे एमके स्टालिन, विजय के मंत्री ने भेजा 1 करोड़ का लीगल नोटिस, तमिलनाडु में नया विवाद

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

बता दें, नीट एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। सीएम योगी ने निर्देश दिए कि सभी तैयारियां पहले से पूरी होनी चाहिए और परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित की जानी चाहिए। किसी भी स्तर पर कोई चूक स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि NEET-UG 2026 को निष्पक्ष, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही, बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा और अफवाहों पर नियंत्रण को भी प्राथमिकता दी गई है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Western railway no mega block neet ug 2026 examyogi adityanath student facilities

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 17, 2026 | 09:07 AM

Topics:  

  • Delhi
  • Delhi NCR Hindi News
  • NEET UG Exam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.