Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प.बंगाल : ममता के मंत्री ने महिला अधिकारी को धमकाया, कहा- डंडे से पीटूंगा, मेरे गुंडे तुम्हें रात में घर नहीं जाने देंगे

पश्चिम बंगाल में BJP ने तृणमूल कांग्रेस पर एक कथित वीडियो को लेकर हमला बोला जिसमें उनके राज्य के एक मंत्री वन विभाग की महिला अधिकारी को गाली और धमकी दे रहे हैं। TMC का कहना है कि, पार्टी इसका समर्थन नहीं करती।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Aug 04, 2024 | 08:06 AM

(डिज़ाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की ममता दीदी सरकार के सुधार प्रशासन (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री अखिल गिरि का बीते शनिविर को एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इस वीडियो में वे अतिक्रमण हटवाने आईं वन विभाग की एक महिला अधिकारी को मारपीट की धमकी और गाली देते भी साफ नजर आ रहे हैं। यह घटना उस समय हुई जब वे पूर्वी मेदिनीपुर जिले में ताजपुर समुद्र तट के निकट विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटा रहे थे। तृणमूल कांग्रेस के रामनगर से विधायक गिरि स्थानीय लोगों के बीच मौजूद थे।

मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरि ने बीते शनिवार को राज्य वन विभाग की एक महिला अधिकारी और उनकी टीम के सदस्यों को कथित तौर पर धमकाया और अपशब्द कहे। टेलीविजन चैनलों पर प्रसारित वीडियो में उन्हें महिला अधिकारी मौमिता साहू को कथित तौर पर धमकाते हुए देखा जा सकता है। इस घटना से विवाद पैदा हो गया है। BJP ने मंत्री गिरि की गिरफ्तारी की मांग की है। खुद TMC ने मंत्री के व्यवहार की आलोचना की है तथा कहा कि पार्टी उनके बयान का समर्थन नहीं करती है।

West Bengal Minister Akhil Giri threatens a lady Forest Officer because she was performing her duty to remove illegal encroachment in forest areas.

What did he say –

1. “সরকারি কর্মচারী, মাথা নিচু করে কথা বলবেন।” – You are a government employee, bow down your head (infront of… pic.twitter.com/CDrULP9Mli

— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) August 3, 2024

क्या है मामला

वहीं सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में TMC नेता महिला अधिकारी मौमिता साहू पर चिल्लाते हुए कह रहे हैं, ”तुम बस एक सरकारी कर्मचारी हो। बोलते समय अपना सिर जरा झुकाओ। तुम देखना एक हफ्ते में तुम्हारे साथ क्या होता है। अगर तुम फिर से अतिक्रमण का मुद्दा उठाती हो, तो मैं सुनिश्चित करूंगा कि तुम वापस नहीं आ पाओगी। ये गुंडे तुम्हें रात में घर नहीं जाने देंगे। अपने तरीके सुधारो, नहीं तो मैं तुम्हे डंडे से पीटूंगा।

यहां पढ़ें- नीतीश कुमार की जान को ख़तरा? पटना में सीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की खुली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, यह वीडियो पूर्व मेदिनीपुर जिले के ताजपुर समुद्र तट के पास का है। यहां जिला वन अधिकारी मौमिता साहू अपनी टीम के साथ वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटावा रही थीं। इसी दौरान मौके पर मंत्री पहुंचे और उन्होंने साहू से तीखी बहस की।

इस पर राज्य मंत्री गिरि ने मीडिया से कहा, “वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार रात को कई दुकानें हटा दीं। वन भूमि पर कई निर्माण हुए हैं, लेकिन विभाग उन पर कुछ नहीं कर सका। वन विभाग इन गरीब लोगों को परेशान कर रहा है।” वहीं संपर्क करने पर महिला अधिकारी मौमिता साहू ने गिरि द्वारा उन्हें और उनके सहयोगियों को दी गई धमकी के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

TMC: गिरी के व्यवहार का हम भी विरोध करते हैं

सूत्रों की मानें तो राज्य के वन मंत्री बिरबाहा हांसदा ने महिला अधिकारी से संपर्क किया और पूरी घटना का संज्ञान लिया। TMC के प्रवक्ता कुणाल घोष ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी दोनों मामले पर नजर रखे हुए हैं। घोष ने कहा, “हम गिरि के शब्दों और व्यवहार का विरोध करते हैं। यह अवांछनीय है। अगर उन्हें वन विभाग के बारे में कुछ कहना था, तो वे बिरबाहा हांसदा को भी बता सकते थे। इसके बजाय उनका , महिला अधिकारी के साथ ऐसा दुर्व्यवहार करना दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारी पार्टी इसका समर्थन नहीं करती। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी और महासचिव अभिषेक बनर्जी मामले पर नजर रख रहे हैं।”

गौरतलब है कि दो साल पहले भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अखिल गिरि की ऐसी ही विवादास्पद टिप्पणी की भी कड़ी आलोचना हुई थी। इस पर BJP ने ‘X’ पर लिखा, ‘‘क्या ममता बनर्जी इस मंत्री को (मंत्रिमंडल से) बाहर निकालकर जेल भेजने की हिम्मत करेंगी। क्या उनके खिलाफ सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप दर्ज किए जाएंगे। देखते हैं कि इस गुंडे को अप्रत्यक्ष रूप से जान से मारने की धमकी देने और एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए जेल के अंदर डाला जाता है या नहीं।”

West bengal mamata banerjee minister threatens woman officer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 04, 2024 | 08:03 AM

Topics:  

  • BJP
  • Mamata Banerjee
  • TMC

सम्बंधित ख़बरें

1

बारिश के साथ मोदी पर बरसे राहुल गांधी, जोश में जनता बोली- ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’, देखें- VIDEO

2

West Bengal Politics: जगन्नाथ सरकार का बड़ा दावा कहा- बंगाल में SIR आया तो TMC हो जाएगी खत्म

3

एक निर्दलीय सांसद ने उड़ाया 780 सांसदों का होश, संसद सत्र को लेकर की ऐसी मांग कि बढ़ गई टेंशन

4

‘सुपर इमरजेंसी है शाह का नया बिल’, खौफ में राहुल और ममता, दावा- गिर जाएंगी कई राज्यों की सरकारें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.