नीतीश कुमार की जान को ख़तरा? पटना में सीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की खुली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की तरह ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ख़बरों के मुताबिक अलकायदा नाम के यूजर ने ईमेल आईडी से मेल भेजकर यह धमकी दी है। बिहार पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
Nitish Kumar
बिहार के सीएम नीतीश कुमार सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

पटना: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की तरह ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ख़बरों के मुताबिक अलकायदा नाम के यूजर ने ईमेल आईडी से मेल भेजकर यह धमकी दी है। बिहार पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

पटना में मुख्यमंत्री कार्यालय को उड़ाने की धमकी मिली है। अलकायदा नाम के एक संगठन की ओर से सीएमओ कार्यालय को एक मेल मिला है। एटीएस ने मामले की जांच की और फिर एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर 2 अगस्त को दर्ज की गई। सचिवालय थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीएमओ को उनके आधिकारिक मेल आईडी पर धमकी मिली है सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

सचिवालय थाने के एसएचओ संजीव कुमार के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की मानें तो 16 जुलाई को ही सीएमओ के आधिकारिक मेल आईडी पर एक मेल आया था कि सीएमओ को बम से उड़ा दिया जाएगा। बिहार की विशेष पुलिस भी उनका कुछ नहीं कर सकती। इसे हल्के में लेने की कोशिश न करें। वहीं, धमकी मिलने के बाद पुलिस संबंधित मेल के बारे में पता लगाने में जुट गई है। सचिवालय थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। अलकायदा संगठन के नाम से यह मेल भेजा गया था।

पुलिस ने शुरू की जांच

जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने achw700@gmail.com आईडी से मेल भेजा था। पुलिस संबंधित मेल आईडी के बारे में पता लगा रही है। अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 351 (4), (3) और आईटी एक्ट की 66 (एफ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सचिवालय थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस धमकी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले के हर बिंदु की जांच कर रही है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी कई बार ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। वहीं अब बिहार के सीएम कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।जिसे बिहार पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं माना जा रहा है। हालांकि मेल के बारे में तब जानकारी मिली जब सचिवालय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com