- Hindi News »
- India »
- West Bengal Cm Mamata Banerjee Bjp Government Worse Than Hitler Mussolini Dictatorship
ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा-संघीय ढांचे को ध्वस्त कर रहा है केंद्र, भाजपा का शासन हिटलर से भी बदतर
- Written By: सुभाष यादव

बंगाल की CM ममता बनर्जी (Photo Credits-ANI Twitter)
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal CM Mamata Banerjee) ने केंद्र सरकार (Modi Govt) पर राज्य के मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार ‘‘देश के संघीय ढांचे को ध्वस्त कर रही है।”
बनर्जी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि ‘‘भाजपा का शासन एडॉल्फ हिटलर, जोसेफ स्टालिन या बेनिटो मुसोलिनी से भी बदतर है।” उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए केंद्रीय एजेंसियों को ‘‘स्वायत्तता दी जानी चाहिए।” उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार राज्य के मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है। वह देश के संघीय ढांचे को ध्वस्त कर रही है। एक तुगलकी शासन लागू है।”
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल में दुर्भाग्यपूर्ण हालत… चुनाव आयोग और ममता सरकार पर सुप्रीम कोर्ट ने की तीखी टिप्पणी
‘बंगाल में नहीं गलेगी दाल, ममता बनर्जी का विकास ही जनता की पहली पसंद’, आनंद दुबे का भाजपा पर वार
ममता बनर्जी बनाम ED: हवाला की जांच या टीएमसी की डेटा चोरी? सुप्रीम कोर्ट में छिड़ा महासंग्राम
Shatrughan Sinha on BJP: SIR के नाम पर ज्यादती… TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का BJP पर बड़ा आरोप
उन्होंने किसी का नाम लिये बिना कहा, ‘‘एजेंसियां काम नहीं कर सकतीं क्योंकि कोई स्वायत्तता नहीं है। स्वायत्तता भाजपा के और दो व्यक्तियों के हाथों में है। एडॉल्फ हिटलर, जोसेफ स्टालिन या बेनिटो मुसोलिनी के समय में भी इस तरह का राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं था।” उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी लंबे समय से केंद्र की भाजपा सरकार पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करके विरोधियों को ‘‘परेशान” करने का आरोप लगा रही हैं, जिसमें उनकी पार्टी भी शामिल है।
सीबीआई बंगाल में हिंसा, बलात्कार और तस्करी से जुड़े कई मामलों की जांच कर रही है। इन मामलों में पिछले साल के विधानसभा चुनावों के बाद हिंसा की घटनाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहती हूं कि केंद्र सरकार की एजेंसियों को स्वायत्तता दी जाए ताकि वे निष्पक्ष रूप से काम कर सकें। कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं होना चाहिए। सरकार एजेंसी के कर्मचारियों को वेतन प्रदान करे और कुछ नहीं। मैं इस मुद्दे को सबसे पहले उठाने वालों में हूं। अगर हम भारत में लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं तो ऐसा करना होगा।”
मुख्यमंत्री ने इस दौरान शुक्रवार को मालदा में झोपड़ियों को ध्वस्त करने के बिहार पुलिस के कथित कदम की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस की एक टीम बिहार से आयी और मालदा के सीमावर्ती इलाकों में झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया। आपको बंगाल पुलिस को सूचित करना चाहिए था? देश में क्या हो रहा है?”
अधिकारियों ने कहा है कि बिहार पुलिस ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में अंतरराज्यीय सीमा पर नौ झोपड़ियों को कथित तौर पर ध्वस्त कर दिया और महिलाओं सहित कई निवासियों के साथ तब मारपीट की, जब उन्होंने इस अभियान का विरोध किया।
West bengal cm mamata banerjee bjp government worse than hitler mussolini dictatorship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस 2026: बांग्ला भाषा के लिए दी गई शहादत ने कैसे बदल दिया दुनिया का इतिहास?
Feb 21, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal 21 February: जानें कैसा रहेगा शनिवार का दिन और किन राशियों की खुलेगी किस्मत?
Feb 21, 2026 | 12:05 AMकोरियाई सिंगर ने चेन्नई के शिव मंदिर में गाया शिव तांडव स्तोत्र, वीडियो वायरल
Feb 20, 2026 | 11:25 PMकेरल में चलती बस में लगी आग, ऑटो चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Feb 20, 2026 | 11:06 PMअमेरिका में तेज रफ्तार कार ने प्रीस्कूल की दीवार मारी टक्कर, मां और बच्चे घायल
Feb 20, 2026 | 10:52 PMमनाली की संकरी सड़क पर थार-टेम्पो ड्राइवरों के बीच जमकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल
Feb 20, 2026 | 10:16 PM‘भगवान कृष्ण से मिली ताकत….’, ढाई महीने बाद विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
Feb 20, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM
रायबरेली के कुम्हार पर सवा करोड़ का GST नोटिस, मिट्टी के बर्तन बेचने वाले के नाम पर जालसाजों ने डकारे करोड़ों
Feb 20, 2026 | 08:50 PM
इंदौर में मानवता की मिसाल, ब्रेन डेड शख्स ने जाते-जाते 4 लोगों को दी नई जिंदगी; परिवार के फैसले को सलाम
Feb 20, 2026 | 08:45 PM
मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM














