Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाकुंभ नहीं ‘मृत्यु कुंभ’ कहिए…ममता बनर्जी के बिगड़े बोल पर विवाद, भगदड़ पर योगी को घेरा

Mamata Banerjee on Mahakumbh: महाकुंभ को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐसा बयान दिया है जिसे लेकर देश की राजनीति गरमा सकती है। ममता बनर्जी ने विधानसभा में महाकुंभ को लेकर ये बयान दिया है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Feb 18, 2025 | 04:17 PM

ममता बनर्जी

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ ‘मृत्यु कुंभ’ में बदल गया है। उन्होंने कहा कि VIPs को खास सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन गरीबों को इससे वंचित रखा जा रहा है। वे सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।

ममता ने ये बयान विधानसभा में बजट सत्र के दौरान दिया। इससे पहले लालू प्रसाद यादव भी कुंभ को फालतू कह चुके हैं।

योग सरकार पर बोला हमला

सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा कि इस महा आयोजन के लिए सही तरह से प्लानिंग नहीं की गई। ममता ने आगे कहा कि मैं महाकुंभ का सम्मान करती हूं, मैं पवित्र गंगा मां का सम्मान करती हूं। लेकिन कोई योजना नहीं है… कितने लोग बरामद हुए हैं? अमीरों, वीआईपी लोगों के लिए 1 लाख रुपये तक के कैंप (टेंट) पाने की व्यवस्था है। गरीबों के लिए कुंभ में कोई व्यवस्था नहीं है। मेले में भगदड़ की स्थिति आम है लेकिन व्यवस्था करना महत्वपूर्ण है। आपने क्या योजना बनाई है?

क्या कहा था लालू यादव ने?

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी की रात भगदड़ से 18 लोगों की जान चली गई थी। इनमें बिहार के 9 लोग थे। लालू प्रसाद यादव ने कुंभ में जबरदस्त भीड़ उमड़ने को लेकर कहा था कि ‘कुंभ’ फालतू है।

उन्होंने कहा था कि यह बहुत दुखद घटना घटी है। मैं सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं। रेलवे की गलती है। कुप्रबंध, लापरवाही की वजह से ये घटना घटी है। इतने लोगों की मृत्यु हुई है। मुझे काफी अफसोस है। रेल मंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

खुद को चमकाने के लिए किया कुंभ का इस्तेमाल

अखिलेश ने कहा कि कुंभ का इस्तेमाल खुद को चमकाने के लिए किया गया है। कोई भी कार्यक्रम हो, धार्मिक हो, सांस्कृतिक हो या खेल हो, ये लोग हर चीज में राजनीति करते हैं। ये लोग हर कार्यक्रम का राजनीतिकरण करते हैं। यह धार्मिक कार्यक्रम है, यह सबका कार्यक्रम है, इसका भी राजनीतिकरण किया गया है।

उत्तर प्रदेश की सियासत से जुड़ी सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भगदड़ को लेकर योगी सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने भगदड़ में मरने वालों की संख्या को लेकर अखिलेश ने एक बार फिर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि ये वो लोग हैं जो गिनती नहीं बता पा रहे हैं। ये कहते हैं कि यह डिजिटल कुंभ था लेकिन कितने लोगों की जान गई, इसका आंकड़ा नहीं बता पा रहे हैं। ये कह रहे हैं कि इतने करोड़ आए लेकिन मरने वालों की संख्या नहीं बता पा रहे हैं।

West bengal chief minister mamata banerjee called mahakumbh a mrityukumbh yogi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 18, 2025 | 04:17 PM

Topics:  

  • Mahakumbh 2025
  • Mamata Banerjee

सम्बंधित ख़बरें

1

लालू यादव के सहारे ‘बंगाल फतह’ की तैयारी में बीजेपी, चल दिया सबसे बड़ा दांव; ममता का हाल होगा बेहाल!

2

ममता बनर्जी को गिरफ्तार कर लें कोलकाता पुलिस कमिश्नर, हिमंता बिस्वा ने मेसी इवेंट पर दिखाया आईना

3

ममता बनर्जी ने मांगी माफी, कोलकाता स्टेडियम में फुटबॉल फैंस के बवाल पर होगी जांच, समिति गठित

4

Bengal Politics: ममता बनर्जी के आगे कुआं…पीछे खाई, कबीर-ओवैसी आएंगे साथ; भाजपा खाएगी मलाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.