ममता बनर्जी ने मांगी माफी, कोलकाता स्टेडियम में फुटबॉल फैंस के बवाल पर होगी जांच, समिति गठित
Mamata Banerjee News: कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में लियोनल मेस्सी के फैंस की भारी भीड़ और अव्यवस्था को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरी नाराज़गी और दुख जताया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
ममता बनर्जी ने मांगी माफी, कोलकाता स्टेडियम में फुटबॉल फैंस के बवाल पर होगी जांच, समिति गठित
Mamata Banerjee on Lionel Messi: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साल्ट लेक स्टेडियम में हुई अव्यवस्था को लेकर गहरा दुख और नाराजगी व्यक्त की है। ममता बनर्जी ने कहा कि वह स्वयं हजारों खेलप्रेमियों और प्रशंसकों के साथ अपने पसंदीदा फुटबॉलर लियोनल मेसी की एक झलक देखने के लिए कार्यक्रम में शामिल होने वाली थीं, लेकिन वहां जो अव्यवस्था सामने आई, उसने उन्हें हैरान कर दिया।
मुख्यमंत्री ने लियोनल मेसी और सभी खेलप्रेमियों से इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद अफसोसनाक है और इससे राज्य की छवि को नुकसान पहुंचा है।
I am deeply disturbed and shocked by the mismanagement witnessed today at Salt Lake Stadium. I was on my way to the stadium to attend the event along with thousands of sports lovers and fans who had gathered to catch a glimpse of their favourite footballer, Lionel Messi. I… — Mamata Banerjee (@MamataOfficial) December 13, 2025
सम्बंधित ख़बरें
ममता ने किया जीत का ऐलान फिर भी इस बात का सता रहा डर! काउंटिंग एजेंटों से कहा- किसी भी कीमत पर ना छोड़ें मैदान
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
किसी भी हाल में क्षेत्र न छोड़ें विधायक, बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा ने जारी किया फरमान
जीती तो CM, हारी तो EVM…बंगाल में TMC के दोहरे मापदंड पर भड़की BJP; पंजाब सरकार को भी लिया आड़े हाथ
जांच के लिए समिति का गठन
ममता बनर्जी ने मामले की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय जांच समिति बनाने की घोषणा की है। यह समिति सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस (रिटायर्ड) आशीम कुमार रे की अध्यक्षता में गठित की गई है। समिति में राज्य के मुख्य सचिव और गृह एवं पहाड़ी मामलों के अतिरिक्त मुख्य सचिव को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
जांच समिति को पूरे घटनाक्रम की गहन जांच करने, जिम्मेदारी तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुझाव देने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी खेलप्रेमियों से खेद व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मेसी की झलक नहीं मिलने पर बेकाबू हुए फैंस
मिली जानकारी के मुताबिक, स्टेडियम में एंट्री, बैठने की व्यवस्था और मंच दिखने को लेकर भारी अव्यवस्था थी। बड़ी संख्या में पहुंचे फैंस को उम्मीद थी कि वे लियोनेल मेसी को पास से देख पाएंगे, लेकिन बाद में साफ हो गया कि ज्यादातर दर्शकों को मेसी की झलक भी नहीं मिलेगी। इससे माहौल बिगड़ गया और फैंस नाराज हो गए। गुस्से में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- शाहरुख खान से मिले लियोनेल मेसी, बेटे अबराम के साथ फोटो हुई वायरल, भारत में बने यादगार पल
स्टेडियम पहुंचने से पहले मेसी ने अपनी प्रतिमा का किया अनावरण
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अपनी 70 फुट की प्रतिमा का वर्चुअली अनावरण किया। यह प्रतिमा कोलकाता के बिग बेन और डिएगो माराडोना की प्रतिमा के पास स्थित है। प्रतिमा स्थल पर फैंस की भारी भीड़ थी। लियोनेल मेसी ने इस दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से भी मुलाकात की।
