पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में क्लोरीन गैस का कंटेनर लीक होने से 15 लोग बीमार, 2 गंभीर
- Written By: शुभम सोनडवले
ANI Photo
मुर्शिदाबाद. पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मुर्शिदाबाद (Murshidabad) में बड़ी घटना उजागर हुई है। दरअसल, सोमवार को यहां के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में एक पुराने पानी के टैंक जलाशय को गिराने के दौरान क्लोरीन गैस (Chlorine Gas) का एक कंटेनर लीक (Container Leak) हो गया जिससे 15 लोग बीमार हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस संबंध में लालबाग फायर स्टेशन के प्रभारी, जितेन पाल ने बताया कि, जेसीबी मशीन एक पुरानी पानी के टैंक को गिरा रही थी। इसी दौरान जेसीबी ने गलती से क्लोरीन गैस के कंटेनर को तोड़ दिया और गैस लीक होने लगी।
सम्बंधित ख़बरें
मार डालो या जो चाहो करो… बारुईपुर के दरिंदे प्रभास मंडल की मां ने शव लेने से किया साफ इनकार
बंगालियों… उत्तर प्रदेश 2.0 में आपका स्वागत है, बारुईपुर पुलिस एनकाउंटर पर भड़कीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा
8 जुलाई का इतिहास: ज्योति बसु और सौरव गांगुली से जुड़ा है यह खास दिन
बारुईपुर रेप-मर्डर केस में बड़ा एक्शन: क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर
West Bengal | 15 persons fell ill after a container of chlorine gas leaked during the demolition of an old water tank reservoir in the Public Health Engineering dept of Murshidabad. pic.twitter.com/BqWdUh3rMO — ANI (@ANI) May 16, 2022
गैस लीक होने के चलते लोगों ने दम घुटने की शिकायत की। जिसके बाद उन्हें तुरंत लालबाग अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। वहीं, घटनास्थल पर गैस को हटाने के लिए फायर इंजन का पानी का उपयोग किया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। जिन्हें बहरामपुर मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया है।
यह घटना मुर्शिदाबाद शहर के सबसे ज्यादा आबादी वाले इलाकों में से एक में रजिस्ट्री कार्यालय जंक्शन के पास हुई। गैस लीक होने के कारण लोक निर्माण विभाग के आसपास के क्षेत्र में विभाग के भी चार कर्मचारी बीमार हो गए हैं।
