तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी जारी, जानें देशभर में कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग ने तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में सरकार ने इस वजह से आज यानी 15 अक्तूबर को स्कूल और कॉलेज बंद करने की घोषणा की। वहीं, नौकरीपेशा लोगों को घर से काम करने के की सलाह दी गई है।
- Written By: प्रीति शर्मा
मौसम का हाल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
दिल्ली: देश के कई हिस्सों में बारिश का कहर जारी है। तो वहीं कई जगहों पर ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। राजधानी दिल्ली एनसीआर में हल्की सर्दी महसूस की जा सकती है। जिसकी वजह से घरों में एसी की जरूरत नहीं रही। वहीं, मौसम विभाग ने तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य में सरकार ने इस वजह से आज यानी 15 अक्तूबर को स्कूल और कॉलेज बंद करने की घोषणा की। वहीं, नौकरीपेशा लोगों को घर से काम करने के की सलाह दी गई है।
Rainfall Warning : 15th October 2024
वर्षा की चेतावनी : 15th अक्टूबर 2024#rainfallwarning #IMDWeatherUpdate #stayalert #staysafe #kerala #Tamilnadu #AndhraPradesh #maharastra #karnataka #konkan #Goa@moesgoi @ndmaindia @airnewsalerts @DDNewslive@KeralaSDMA @tnsdma… pic.twitter.com/46nOAvyJqj — India Meteorological Department (@Indiametdept) October 14, 2024
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में मौसम बदलना शुरू हो चुका है। जिसकी वजह से हल्की सर्दी महसूस की जा सकती है। रात होते-होते न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते दिल्ली में तापमान गिर सकता है। दिल्ली में 15 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
Mahindra का बड़ा दांव, XUV 7XO अब हाइब्रिड अवतार में आ सकती है नजर, Grand Vitara की बढ़ सकती है टेंशन
Aaj Ka Rashifal 9 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
साइबर क्राइम मामले में ED का एक्शन, पंजाब और राजस्थान में कई ठिकानों पर मारा छापा; करोड़ों के फ्रॉड का खुलासा
बेटी की सगाई से 5 दिन पहले प्रेमी संग भागी मां! WhatsApp स्टेटस पर डाली शादी की तस्वीरें तो मच गया हड़कंप
तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी
तमिलनाडु में 15 अक्टूबर को मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसकी वजह से राज्य के 4 जिले के सभी स्कूल कॉलेज को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम एमके स्टालिन ने 15 अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर तक बाढ़ आशंका वाले क्षेत्रों में एडीआरएफ और टीडीआएफ की तैनाती के निर्देश भी दिए हैं।
Rainfall Warning : 16th October to 18th October 2024
वर्षा की चेतावनी : 16th अक्टूबर से 18th अक्टूबर 2024#rainfallwarning #IMDWeatherUpdate #stayalert #staysafe #kerala #Tamilnadu #Gujarat #AndhraPradesh #maharastra #MadhyaPradesh #lakshadweep #karnataka @moesgoi @ndmaindia… pic.twitter.com/ALgEnANTJo — India Meteorological Department (@Indiametdept) October 14, 2024
इन राज्यों में भी बारिश की संभावन
मौसम विभाग ने तमिलनाडु के अलावा केरल, कर्नाटक, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में कल यानी 16 अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर तक बारिश की संभावना जताई है। इस वजह से दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बाढ़ की आशंका के चलते लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई।
यह भी पढ़ें: जयंती विशेष: कांग्रेस की वजह से दूसरी बार राष्ट्रपति नहीं बन सके थे एपीजे अब्दुुल कलाम, जानिए क्या है पूरी कहानी?
यूपी और बिहार में बीते दिनों से मौसम में बदलाव देखने को नहीं मिला। मौसम विभाग के अनुसार यहां का तापमान कुछ दिनों तक सामान्य रह सकता है। राज्य में अभी बारिश की संभावना नहीं बताई जा रही है। हालांकि दोनों राज्यों में आप ठंड महसूस कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार 20 अक्टूबर के बाद यहां ठंड दस्तक दे सकती है।
