Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कहीं भीषण गर्मी तो कहीं तूफानी बारिश…अगले 24 घंटों में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, देखें IMD का ताजा अपडेट

Weather Update 11th April: यूपी-बिहार में पारा 40°C पार और लू का अलर्ट, वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश व तूफान की चेतावनी। गर्मी और आंधी के बीच सतर्क रहने की सलाह।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 11, 2026 | 06:46 AM

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Weather Update Today: इन दिनों देश का मौसम दो बिल्कुल अलग रूप दिखा रहा है—कहीं तेज आंधी-बारिश कहर बरपा रही है तो कहीं गर्मी तेजी से बढ़ रही है। एक ओर करीब 9 राज्यों में तेज हवाओं, बारिश और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में आसमान साफ(Weather Update) होने के साथ धूप तीखी हो गई है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले कुछ दिन काफी अहम हैं, क्योंकि देश का बड़ा हिस्सा अब सुहावने मौसम से निकलकर भीषण गर्मी की ओर बढ़ रहा है। हाल के दिनों की ठंडक अब खत्म हो रही है और पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से मैदानी इलाकों में गर्मी लौटने लगी है। हालांकि पहाड़ी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में अभी भी मौसम खराब बना हुआ है, जहां तेज हवाएं, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

त्तीसगढ़ और ओडिशा में हीटवेव

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 11 से 16 अप्रैल के बीच तापमान 6 से 8 डिग्री तक बढ़ सकता है। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हीटवेव के संकेत हैं। यानी एक तरफ बारिश और तूफान का खतरा है, तो दूसरी ओर लू परेशान करेगी यही विरोधाभास इस मौसम को ज्यादा चुनौतीपूर्ण बना रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO

कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल

मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें

जन्मदिन विशेष: इंजीनियरिंग छोड़ ‘खाना पकाने’ को बनाया जुनून? जानें शेफ संजीव कपूर के फर्श से अर्श तक की कहानी

वहीं दिल्ली-एनसीआर मौसम(Weather Update) अब स्थिर हो रहा है। बारिश के बाद आसमान साफ है और तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 34-35°C तक पहुंच सकता है। हल्की तेज हवाएं कुछ राहत देंगी, लेकिन धूल भरी आंधियां परेशानी बढ़ा सकती हैं।

UP-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

राज्य में अब गर्मी ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। आसमान साफ है और तापमान 38 से 40°C तक जा सकता है। दोपहर में लू जैसे हालात बन सकते हैं। लोगों को धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है। बिहार में भी तापमान तेजी से बढ़ रहा है और 34 से 38°C तक पहुंच सकता है। आने वाले दिनों में लू चलने की आशंका है, खासकर दक्षिण और मध्य हिस्सों में। दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है।

वहीं राजस्थान में मौसम(Weather Update) पूरी तरह शुष्क है और गर्मी तेज हो गई है। कई शहरों में तापमान 38 से 42°C तक पहुंच सकता है और आगे और बढ़ने की संभावना है।

दक्षिण भारत में बारिश की संभावना

तटीय इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। इससे तापमान थोड़ा कम हो सकता है, लेकिन उमस बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- मथुरा बोट हादसा: नांव बनी मौत की सवारी…10 लोगों की डूबने से मौत; 22 लोगों को किया गया रेस्क्यू

बता दें कि पूर्वोत्तर में मौसम(Weather Update) सबसे ज्यादा खराब बना हुआ है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और त्रिपुरा में तेज तूफान, भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा है। लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

Weather update today heatwave alert rain thunderstorm forecast up bihar delhi rajasthan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 11, 2026 | 06:46 AM

Topics:  

  • IMD
  • Latest News
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.