जन्मदिन विशेष: इंजीनियरिंग छोड़ ‘खाना पकाने’ को बनाया जुनून? जानें शेफ संजीव कपूर के फर्श से अर्श तक की कहानी
Sanjeev Kapoor: संजीव कपूर की सफलता का सबसे बड़ा श्रेय उनके सरल अंदाज और हर आम आदमी के लिए खाना बनाने की विधि को आसान बनाने को जाता है। उनकी दर्जनों किताबें बेस्टसेलर साबित हुईं।
- Written By: मनोज आर्या
संजीव कपूर, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Sanjeev Kapoor Birthday Special: भारतीय पाक कला को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने वाले और हर घर की रसोई में अपनी खास जगह बनाने वाले मशहूर शेफ संजीव कपूर आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। 10 अप्रैल 1964 को हरियाणा के अंबाला में जन्मे संजीव कपूर ने उस दौर में शेफ बनने का सपना देखा, जब रसोई को केवल महिलाओं तक सीमित माना जाता था या इसे एक मामूली पेशा समझा जाता था।
होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत आईटीडीसी के अशोक होटल से की, लेकिन उनकी किस्मत ने तब करवट ली जब 1993 में टीवी पर ‘खाना खजाना’ शो की शुरुआत हुई। यह शो न केवल भारत बल्कि एशिया का सबसे लंबे समय तक चलने वाला कुकरी शो बना, जिसने संजीव कपूर को घर-घर में एक जाना-पहचाना नाम बना दिया।
केवल सेफ नहीं सफल उद्यमी हैं संजीव
संजीव कपूर की सफलता का सबसे बड़ा श्रेय उनके सरल अंदाज और हर आम आदमी के लिए खाना बनाने की विधि को आसान बनाने को जाता है। उन्होंने ‘येलो मिर्च’ जैसे रेस्टोरेंट चेन की शुरुआत की और दर्जनों ऐसी किताबें लिखीं जो बेस्टसेलर साबित हुईं। साल 2011 में उन्होंने अपना खुद का 24 घंटे चलने वाला फूड चैनल ‘फूड फूड’ (Food Food) लॉन्च कर मीडिया जगत में भी अपनी धाक जमाई।
सम्बंधित ख़बरें
भतीजे का नहीं होने दिया इलाज… अस्पताल की रिपोर्ट देख भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- राज्य प्रशासन डाल रहा दबाव
आज की ताजा खबर 31 मई LIVE: गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी के बाद NTA ने मांगी माफी, जारी किया नया शेड्यूल, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
उनकी इन्हीं उपलब्धियों और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए भारत सरकार ने साल 2017 में उन्हें ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया। संजीव कपूर केवल एक शेफ नहीं, बल्कि एक सफल उद्यमी भी हैं, जिनका व्यापारिक साम्राज्य करोड़ों का है।
भारतीय पुरुषों की सोच को भी बदला
आज के डिजिटल दौर में भी संजीव कपूर का जादू बरकरार है। यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर उनकी रेसिपीज आज भी लाखों युवाओं और गृहणियों के लिए पहली पसंद बनी हुई हैं। उन्होंने न केवल लोगों को स्वाद का नया अनुभव दिया, बल्कि भारतीय पुरुषों की सोच को भी बदला और उन्हें किचन का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।
यह भी पढ़ें: पहले Oracle में बड़ी छंटनी, अब इन 3 दिग्गज कंपनियों के कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा; क्या है पूरी डिटेल
उनके जन्मदिन के अवसर पर दुनियाभर के प्रशंसक और पाक जगत की दिग्गज हस्तियां उन्हें बधाई दे रही हैं। आज भी संजीव कपूर का लक्ष्य भारतीय जायके को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाना है, जिसमें वे पूरी तरह सफल नजर आते हैं।
