सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
जयपुर: राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभागों तथा शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। दिन के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर और चूरू में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से क्रमश: 7.6 डिग्री और 5.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
जयपुर मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आज राज्य के जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर लू चलने का अनुमान है और जोधपुर तथा बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज सतही हवाएं/धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि राज्य में कुछ स्थानों पर लू और कुछ स्थानों पर उष्ण रात दर्ज की गई। राज्य के बीकानेर संभाग में धूल भरी आंधी चली और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। राज्य में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान प्रतापगढ़ में 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 60 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।
अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में तेज हवाएं चली और बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। नरेला, पीतमपुरा और मयूर विहार स्थित वेधशालाओं ने 0.5 मिमी बारिश दर्ज की। भा
देश और दुनिया की तमाम बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, ‘‘दिल्ली में बादलों के एक नए तंत्र ने प्रवेश किया है जिससे हल्की बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। इस तंत्र के दिल्ली से समान तीव्रता के साथ गुजरने की उम्मीद है।” इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता सुबह नौ बजे 162 रही जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आती है।