Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली-NCR के बाद अब गुजरात के लिए जारी हुई चेतावनी, कई राज्यों में बाढ़ से हाहाकार; IMD का अलर्ट

IMD ने पूरे देश के मौसम के लिए ताजा अपडेट जारी किए, जिसमें अब गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के हिसाब से आगामी 2 दिन सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश को चेताया।

  • By सौरभ शर्मा
Updated On: Sep 05, 2025 | 08:10 AM

IMD ने गुजरात में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की (कॉन्सेप्ट फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Weather Update News: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देशभर के लिए मौसम का ताजा अपडेट जारी किया है, जिसमें कहीं भारी बारिश की चेतावनी है तो कहीं राहत की खबर है। गुजरात के लिए अत्यधिक भारी वर्षा का संकेत देते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पिछले कुछ दिनों से लगातार जलभराव और ट्रैफिक जाम से जूझ रहे दिल्ली और गुरुग्राम के निवासियों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है, जबकि गुरुग्राम में हल्की बारिश पड़ने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने गुजरात के लिए एक गंभीर चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के मुताबिक, 5 से 6 सितंबर के बीच गुजरात के कई क्षेत्रों में बहुत तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा, सौराष्ट्र और कच्छ में 6 से 7 सितंबर तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए हल्की बारिश का संकेत देते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन दिल्ली में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।

उत्तर भारत में बाढ़ का संकट

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी उफान पर है, जिससे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से लेकर दिल्ली की दिल तक पूरी तरह से बाढ़ की स्थिति बन गई है। वहीं गाजियाबाद के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (वित्त) सौरभ भट्ट ने बताया कि लोनी उपमंडल के बदरपुर गांव से 55 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की मदद से इन परिवारों को बचाया गया और उनके लिए भोजन व दूध की व्यवस्था की गई है। हालांकि, कई ग्रामीण अभी भी राहत शिविरों में जाने से हिचक रहे हैं, जिससे प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है।

पंजाब में हालात बेहद खतरनाक

पंजाब में भी भारी बारिश और बाढ़ ने कहर बरपाया है, जहां अब तक करीब 37 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य सरकार के अनुसार, प्रदेश के 1,655 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित जिला गुरदासपुर है, जहां 324 गांव पानी में डूबे हुए हैं। इसके अलावा फिरोजपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला और संगरूर में भी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है।

यह भी पढ़ें: देश के 47% मंत्री दागी, 174 पर हत्या-रेप जैसे गंभीर अपराध; ADR में कई चौंकाने वाले खुलासे

वहीं, मध्य प्रदेश के उज्जैन में लगातार हो रही बारिश से क्षिप्रा नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है। नदी के किनारे बने कई मंदिर पानी में डूब गए हैं और प्रशासन ने लोगों को घाटों से दूर रहने की सख्त चेतावनी जारी की है।

Weather update red alert gujarat rain forecast delhi ncr punjab mp flood

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 05, 2025 | 08:10 AM

Topics:  

  • Daily Weather Report
  • imd alert rainfall
  • Today Weather Updates

सम्बंधित ख़बरें

1

Aaj Ka Mausam: आज भी बरसेगी आफत! दिल्ली-NCR वालों के लिए बड़ी चेतावनी, अलर्ट पर ये 3 राज्य

2

Today Weather Update: देशभर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई राज्यों में अलर्ट जारी

3

Aaj Ka Mausam: राजधानी में आज झमाझम बारिश, पहाड़ी राज्यों में…जानें यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम

4

वैष्णों देवी मार्ग पर मृतकों की संख्या हुई 34, बारिश ने 115 सालों का रिकार्ड किया ध्वस्त

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.