Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Weather Update: राजस्थान में बदलेगा मौसम, उत्तर प्रदेश समेत पूर्वी भारत में तेज बारिश की संभावना

पिछले कुछ दिनों का मौसम देखे तो देश की राजधानी दिल्ली में तपती धूप है तो उत्तर-पूर्वी भारत में झमाझम बारिश देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर-पूर्वी भारत में बारिश की संभावनाएं बनी रहेगी, जो आगे भी कुछ दिनों  तक जारी रहेगी। तो चलिए देश भर में कैसा रहेगा आज का मौसम आपको बताते है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 01, 2024 | 08:23 AM

बारिश अपडेट (सौजन्य-पिनटरेस्ट)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत में मानसून कहीं वापसी पर है तो कहीं अभी भी बारिश की संभावनाएं बनी हुई है। लगातार दिन पर दिन मौसम का मिजाज बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। देश में कहीं भारी बारिश है तो उत्तर भारत में धूप के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है।

पिछले कुछ दिनों का मौसम देखे तो देश की राजधानी दिल्ली में तपती धूप है तो उत्तर-पूर्वी भारत में झमाझम बारिश देखी गई। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर-पूर्वी भारत में बारिश की संभावनाएं बनी रहेगी, जो आगे भी कुछ दिनों  तक जारी रहेगी। तो चलिए देश भर में कैसा रहेगा आज का मौसम आपको बताते है।

दिल्ली में 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम

दिल्ली में कुछ दिनों से तेज धूम चमक रही है और पानी की बूंद नहीं बरस रही है इसलिए दिल्ली में लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण दिल्ली का तापमान भी बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले 3-4 दिनों में दिल्ली में बारिश होने की संभावनाएं नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

Kalyan Dombivli में मौसम के दो रंग, सुबह ठंड, दोपहर में गर्मी से बढ़ी परेशानी

Weather Update: दिल्ली में ठंड का 15 साल का टूटा रिकॉर्ड, आगे कैसा रहेगा मौसम?

महाराष्ट्र में मौसम का मिज़ाज बदला, ठंड और बादलों का डबल असर, 24 घंटे में राज्य में बढ़ेगी शीतलहर

दिल्ली-NCR में बारिश के आसार…कई राज्यों में कोहरे-शीतलहर से गिरेगा पारा, IMD का अलर्ट

हालांकि, 5 अक्टूबर से देश की राजधानी का मिजाज फिर से बदल सकता है। मौसम विभाग की माने तो 5 अक्टूबर से दिल्ली में फिर से बादल छा सकते है। साथ ही कुछ इलाकों में बरसने की उम्मीदें है।

बिहार और यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश और बिहार कुछ दिनों से यहां का मौसम एक सा बना हुआ है। देश के पूर्वी उत्तरप्रदेश और इससे सटे बिहार के इलाकों में कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है, जिससे जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य के कई हिस्सों में पानी भर गया है। साथ ही कई उफनती नदियों के आसपास के क्षेत्रों को भी खाली कराया गया है और लोगों को राहत शिविर में लाया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरप्रदेश के पूर्वी इलाकों में बारिश से आज भी राहत नहीं मिलेगी और बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा अगर बिहार की बात करें तो आज बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में बरस भी सकते है। बादल के बरसने से मौसम अच्छा और सुहावना हो सकता है।

राजस्थान में आज का मौसम

राजस्थान से अब मानसून की जाने की तैयारी में नज़र आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार गुजरात, राजस्थान और पाकिस्तान की सीमा पर एक एंटी साइक्लोन सिस्टम बन रहा है। इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी हवाएं राजस्थान में अपना प्रभाव दिखाएगी। इसके बाद 1 अक्टूबर यानी आज से पोस्ट मानसून की शुरूआत देखने मिलेगी।

यह भी पढे़ं- PFRDA की खास पहल, जानिए क्यों मनाया जाता है NPS दिवस, आपके लिए कितना है ये जरूरी

मौसम विभाग के एक्सपर्टस की माने तो आज उदयपुर और कोटा संभाग में हल्के बादल छाए रहेंगे, साथ ही बूंदाबांदी भी देखी जा सकती है। तो वहीं अगले तीन दिनों में राजस्थान में मध्यम से तेज बारिश की संभावना नहीं होगी।

5 दिनों में इन राज्यों में दिखेगी बारिश

अक्टूबर के शुरूआती 5 दिनों में मौसम में अलग-अलग बदलाव देखने को मिल सकते है। देखा जदाए तो उत्तर-पूर्वी भारत में तेज बारिश की संभावना बन रही है। इनमें असम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम , मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों में लगातार बारिश होती रहेगी। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए इन राज्यों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा दक्षिण भारत में भी बारिश की संभावनाएं बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- इस कट्टर कांग्रेसी PM के निजी सचिव रह चुके हैं रामनाथ कोविंद, जानिए उनकी जिंदगी से जुड़ी रोचक बातें

देखा जाए तो मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत में तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की संभावनाएं बनी हुई है, लेकिन संभावनाएं है कि बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। बात करें पश्चिम और उत्तर भारत की तो मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो गुजरात और कर्नाटक में सबसे ज्यादा बारिश देखी गई है।

Weather update rainfall in north east india and southern india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 01, 2024 | 08:23 AM

Topics:  

  • IMD
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.