नागपुर, मानसून, तापमान, प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सौजन्य AI) 
नागपुर

नागपुर में बादलों के गायब होते ही सूर्यदेव का तांडव: 42.4 डिग्री पहुंचा पारा, रात भी हुईं गर्म 23 जून तक अलर्ट

Nagpur Heatwave News: नागपुर में प्री-मानसून बादलों के गायब होने के बाद हीटवेव का असर बढ़ गया है। तापमान 42.4 डिग्री तक पहुंच गया है और 23 जून तक अलर्ट जारी किया गया है।

अंकिता पटेल

Nagpur Heatwave Temperature Rise: नागपुर प्री-मानसून बादलों के नदारद होते ही पूरा शहर हीटवेव की चपेट में आ गया है। बीते 2-3 दिनों से शहर में सुबह से देर रात तक गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं। दिनभर उमसभरी उब्बालती गर्मी बेचैन कर रही है। सिटी सहित विदर्भ के अधिकांश जिले भी हीटवेव की चपेट में आ गए हैं। शनिवार को तो सिटी का अधिकतम तापमान 42 डिसे के पार हो गया।

मौसम विभाग ने सिटी का अधिकतम तापमान 42.4 डिसे दर्ज किया जो औसत से 7.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान में भी अचानक ही काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिसे दर्ज किया गया था जिसमें दूसरे ही दिन 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।

शनिवार को सिटी का न्यूनतम तापमान 28.4 डिसे दर्ज किया गया जो औसत से 3.1 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने 23 जून तक जिले के कुछ भागों में रिज और कुछ भागों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी है।

दो दिन पड़ सकती हैं बौछारें

विभाग ने संभावना जताई है कि 21 व 22 जून को सिटी में धूप-छांव का मौसम रहेगा और हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। उसके बाद 23 से 26 जून तक सिटी का मौसम आंशिक बदराया बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 41 डिसे और न्यूनतम तापमान के 27-28 डिसे तक बना रहने के संकेत विभाग ने दिये।

ब्रह्मपुरी सर्वाधिक गर्म

शहर अधिकतम तापमान (°से.)
ब्रह्मपुरी 43.2
वर्धा 43.0
अकोला 42.0
गोंदिया 41.9
भंडारा 41.8
अमरावती 41.6
चंद्रपुर 41.4
यवतमाल 41.2

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 12.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी, जानें कितनी सफल रही PM-JAY

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह