Weather Update: गुजरात और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, 20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी

India Weather Update: IMD ने गुजरात में रेड अलर्ट और 20 से अधिक राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा है। जानिए दिल्ली समेत पूरे देश का लेटेस्ट मौसम अपडेट।
weather update 23 july 2026
देश में मौसम का हाल (AI Generated Image)
Updated on

Weather Update IMD Red Alert: देश में अगले 3-4 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर और उससे सटे उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में मानसून के सक्रिय रहने की उम्मीद है। वर्तमान में यह निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तरों पर अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में स्थित है। उत्तरी मध्य प्रदेश के मध्य भागों, पूर्वोत्तर असम और जम्मू व उसके आसपास के क्षेत्रों में ये सक्रिय हैं।

भारत में मानसून का जोर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश (115.6–204.4 मिमी) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं कई राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सौराष्ट्र और कच्छ, तटीय कर्नाटक, उत्तर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, और तेलंगाना शामिल है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश (64.5-115.5 मिमी) होने की संभावना है।

फ्लश फ्लड की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई राज्यों में भारी बारिश के साथ फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी और मध्य भारत में इन जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।

क्षेत्र / राज्य जिले
गुजरात क्षेत्र दादरा और नगर हवेली, दमन, वलसाड, नवसारी, तापी, सूरत, नर्मदा, भरूच और छोटा उदेपुर
मध्य महाराष्ट्र सतारा, कोल्हापुर, पुणे, अहिल्यानगर, नासिक, धुले और नंदुरबार
कोंकण और गोवा मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, पालघर, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, ठाणे और रत्नागिरी
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख कठुआ, डोडा, उधमपुर, रामबन, रियासी, कुलगाम, शोपियां, बडगाम, बारामूला, मुज़फ़्फ़राबाद, गांदरबल, बांदीपोरा, पुंछ और कुपवाड़ा
हिमाचल प्रदेश सिरमौर, शिमला, मंडी, कांगड़ा और चंबा
उत्तराखंड उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल
नागालैंड मोन, लोंगलेंग, मोकोकचुंग, तुएनसांग, वोखा, ज़ुनहेबोटो, किफायर, दीमापुर, कोहिमा, फेक और पेरेन
मणिपुर सेनापति और उखरुल
अरुणाचल प्रदेश तिरप, चांगलांग और अंजाव

देश के कुछ राज्यों में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, इन राज्यों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इन क्षेत्रों में पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल शामिल है।

दिल्ली/NCR के लिए खास अनुमान

दिल्ली में आज दिन भर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की उम्मीद है। शाम और रात के समय भी कुछ जगहों पर ऐसी ही बारिश हो सकती है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 32°C से 34°C के बीच और न्यूनतम तापमान 23°C से 25°C के बीच रहेगा (जो सामान्य से काफी कम है)। हवा मुख्य रूप से पूरब/दक्षिण-पूरब दिशा से हवा चलेगी, जिसकी गति दोपहर के समय 20 किमी/घंटा तक हो सकती है।

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

मौसम विभाग ने समुद्र में खराब हालात के कारण मध्य और उत्तरी अरब सागर, गुजरात और कर्नाटक के तटों और मन्नार की खाड़ी के कुछ हिस्सों में जाने से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, भारी बारिश वाले इलाकों में खेतों (धान, कपास, मक्का, सोयाबीन) से पानी की लगातार और सही निकासी सुनिश्चित करें और सिंचाई व खाद डालने का काम टाल दें।

Navbharat Live
navbharatlive.com