कई राज्यों में बारिश से हाहाकार…UP-दिल्ली को इंतजार, हिमाचल में फिर हाई अलर्ट
Weather Update: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। जबकि राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार को अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है।
- Written By: अभिषेक सिंह
सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Weather Update: मानसून समूचे देश में सक्रिय हो चुका है। पहाड़ी राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। महाराष्ट्र के विदर्भ रीजन में तो लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। लेकिन दूसरी तरफ दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में अभी भी लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है। इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ आंधी और बिजली गिरने के भी आसार हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।
हिमाचल प्रदेश में हाई अलर्ट
पहाड़ी राज्यों, खासकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है। अब मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। जिसके चलते राज्य में हाई अलर्ट भी जारी किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
आसमान से बरसती आग के बीच 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट; 55 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Vidarbha Weather Update: नागपुर में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अमरावती सबसे गर्म शहर, जानें लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज! धूल भरी आंधी के साथ बारिश की दस्तक, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
महाराष्ट्र में आग उगल रहा आसमान: अकोला में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड, जानें आपके शहर का हाल
09 और 10 जुलाई को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में बहुत भारी बारिश की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है।
10 राज्यों का मौसम का हाल
महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर चल रहा है। अगले दो दिनों तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों, गुजरात क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान कई जगहों पर बिजली चमकने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना है।
09 से 14 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, तेलंगाना में 09 से 14 जुलाई के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:- Monsoon: नागपुर में ऑरेंज अलर्ट, ड्रेनेज सिस्टम फेल, बारिश का बैकलॉग हुआ पूरा
अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु में तेज़ हवाएँ (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है। देशभर में मानसून के आगमन के बाद से ही कई इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है, वहीं कई राज्य अभी भी बारिश का इंतज़ार कर रहे हैं।
